फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers' strike continues for the sixth day; meeting remains inconclusive

Mohali News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, बैठक बेनतीजा

Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues for the sixth day; meeting remains inconclusive
पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के नेताओं की विधायक कुलवंत सिंह के साथ हुई थी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को लगातार छह दिन जारी रही। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के नेताओं की विधायक कुलवंत सिंह के साथ हुई बैठक बेनतीजा समाप्त हुई। कर्मचारी अपनी मांगों पर प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से असंतुष्ट हैं। फेडरेशन के नेताओं राजन चावरीया, मोहन सिंह और पवन गोडयाल ने प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी से हटाया जा रहा है। इससे उनका काम प्रभावित हो रहा है। नेताओं ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के ठेके पर भी रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि पार्षद हरविंदर सिंह ने सेक्टर-66बी में नियमों के विपरीत निजी व्यक्ति से समझौता ज्ञापन किया है। विधायक कुलवंत सिंह ने बैठक में सभी वार्डों में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां लगाने का आश्वासन दिया। हालांकि, कर्मचारी इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने हटाए गए सफाई कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने और मांगों का समाधान करने की मांग की।


आंदोलन की चेतावनी
फेडरेशन ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया है। बड़ी संख्या में कर्मचारी आईटी सिटी सेक्टर-66बी की ओर पैदल रोष मार्च निकालेंगे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पवन गोडयाल ने एक प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने प्रशासन और पंजाब सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed