फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers staged a sit-in protest against the contract system. Workers should take on the government and administration

Mohali News: ठेका प्रथा के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना कर्मचारी शासन प्रशासन का लोगों लगा लें

Sat, 20 Sep 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a sit-in protest against the contract system. Workers should take on the government and administration
मोहाली। पंजाब सरकार की ठेका प्रथा और कर्मचारियों को पक्का न करने की नीति के खिलाफ सफाई सेवक मजदूर यूनियन ने नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में यूनियन के सदस्यों ने ठेका प्रथा बंद करने और दर्जा चार के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। यूनियन के प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़े वादे किए थे कि कोई भी मुलाजिम कच्चा नहीं रहेगा, लेकिन इसके विपरीत अब सरकारी कामों को निजी ठेकों पर सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी और सीवर मैन 10 हजार रुपये की तनख्वाह में अपने परिवार का पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई में भी असमर्थ हैं। प्रदर्शन में यूनियन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द मुलाजिमों के हित में कदम नहीं उठाती है तो यूनियन बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। अजीत सिंह ने कहा कि यह सरकार मुलाजिमों ने बनाई है, अगर उनके हित में सही निर्णय नहीं लिया गया तो 2027 में इसका करारा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन

धरने में शहर के विभिन्न इलाकों से सफाई कर्मचारियों और सीवर मैनों ने हिस्सा लिया और सरकार के रवैये के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। यूनियन ने प्रदर्शन के माध्यम से साफ संदेश दिया कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ठेका प्रथा को रोकने के लिए वह हर संभव संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed