फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation personnel will be recruited, families of those who lost their lives in sewer lines will get one million

सफाई मुलाजिमों की होगी भर्ती, सीवर लाइन में जाने गंवाने वालों के परिवार को मिलेंगे दस लाख

Wed, 04 Aug 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation personnel will be recruited, families of those who lost their lives in sewer lines will get one million
मोहाली। नगर निगम के हाउस की मंगलवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 1000 सफाई मुलाजिमों की भर्ती से लेेकर सभी प्रस्तावों को सर्वसहमति से पास कर दिया गया। वहीं, इस दौरान मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने फेज-8 सीवरेज लाइन की सफाई करते समय जान गंवाने वाले दोनों सीवरमैनों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया। इस बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, कमिश्नर कमल कुमार गर्ग समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में लाए गए सभी प्रस्तावों को सर्वसहमति से पास कर दिया गया। हालांकि आजाद ग्रुप के पार्षदों ने कुछ सवाल भी उठाए। इस पर मेयर ने जवाब देकर उन्हें शांत किया। कुछ पार्षदों का आरोप था कि उनके वार्डों में काम नहीं किया जा रहा है। विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है। इस पर मेयर ने कहा कि किसी भी वार्ड से धक्का नहीं किया जा रहा है। वह केवल अपने वार्ड के ही मेयर नहीं है, बल्कि वह पूरे शहर के मेयर हैं। ऐसे में इस तरह की कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ किया है कि मोहाली के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और यह भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन

कुछ समय के लिए बढ़ाया गया सफाई का ठेका
बंधी प्रस्ताव पास कर दिया गया। निगम ने फिलहाल मैनुअल औ मैकेनिकल स्वीपिंग का ठेका कुछ समय के लिए बढ़ाने का फैसला लिया। इसके बाद खुद नगर निगम अपने स्तर पर काम करेगा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि इससे न सिर्फ सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी हुई है। बल्कि यह काम निगम के अधीन आने पर नगर निगम बढ़िया तरीके से शहर की सफाई व्यवस्था को कायम रख सकेगी। नगर निगम की गोशाला संभाल रही संस्था गौरी शंकर सेवा दल को किए जाने वाले भुगतान को बढ़ाने का प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ 51 लाख से सुधरेगी सड़कें
नगर निगम की बैठक में अर्बन एन्वायर्नमेंट इप्रूवमेंट प्रोग्राम के अधीन प्राप्त हुई 4 करोड़ 51 लाख रुपये की ग्रांट संबंधी प्रस्ताव लाया गया। इसके तहत अलग-अलग इलाकों की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। यह प्रस्ताव भी पास कर दिया गया। इसी तरह फेज-3ए, 3बी1, 3बी2, फेज-7 और 8 इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से 3 तक में टायलेट ब्लॉकों के प्रस्ताव में 25 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई। साथ ही आवारा कुत्तों की नसबंदी संबंधी टेंडर कॉल करने संबंधी प्रस्ताव, नगर निगम की गोशाला से बलौंगी गोशाला में पशुओं को ट्रांसफर करने और इंडस्ट्रियल एरिया के विकास संबंधी प्रस्ताव पास किए गए।

मिल्खा सिंह और मान कौर दी गई श्रद्घांजलि
नगर निगम की बैठक के शुरू में कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए उड़न सिख मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर, 105 वर्षीय बुजुर्ग धावक मान कौर, पार्षद जसबीर सिंह माणकू की माता और नगर निगम के दो सीवर कर्मचारी की मौत पर शोक जताया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed