फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation Department Head post vacant; residents troubled by piles of garbage

Mohali News: स्वच्छता विभाग प्रमुख का पद खाली, कूड़े के ढेरों से लोग परेशान

Wed, 02 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Department Head post vacant; residents troubled by piles of garbage
जीरकपुर। नगर परिषद के स्वच्छता विभाग में प्रमुख का पद लंबे समय से खाली है। इस कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से नागरिकों को दुर्गंध और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था फिलहाल निरीक्षकों के भरोसे चल रही है। ये निरीक्षक योजनाएं तो बनाते हैं, लेकिन उन्हें लागू करने में लंबी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ता है। योजनाओं के समय पर लागू न होने से कूड़े की समस्या विकराल रूप ले रही है।
विज्ञापन

शहर का दायरा और आबादी लगातार बढ़ रही है, जिससे सफाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। कूड़ा उठाने, डंपिंग स्थलों की व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की निगरानी पर इसका सीधा असर दिख रहा है। कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं हो रही और कूड़ा उठाने में देरी हो रही है। पीरमुछल्ला स्थित डंपिंग स्थल पर कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को दुर्गंध और गंदगी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सैनिटेशन विभाग में प्रमुख की नियुक्ति न होने पर ये कहा पार्षदों ने। सैनिटेशन विभाग में प्रमुख का पद लंबे समय से खाली पड़ा है। अधिकारी की कमी का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। पीरमुछल्ला समेत कई इलाकों में कूड़े के ढेर बढ़ रहे हैं, लेकिन शिकायतों के स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। सरकार को इस पद पर जल्द नियुक्ति करनी चाहिए, ताकि सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके। -गुरसेवक सिंह पुनिया, पार्षद, पीरमुछल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीरकपुर की आबादी तेजी से बढ़ रही है और उसी अनुपात में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है। ऐसे में सैनिटेशन विभाग में प्रमुख का पद खाली रहना गंभीर मामला है। केवल निरीक्षकों के सहारे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था नहीं संभाली जा सकती। विभाग में सक्षम अधिकारी की नियुक्ति होने से सफाई व्यवस्था की बेहतर निगरानी और कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। -सुखवीर सिंह लवली, पार्षद, ढकोली।




सैनिटेशन विभाग में प्रमुख की नियुक्ति न होने के मामले में विभाग के आला अधिकारियों को पहले ही अवगत करवा दिया गया है, जिनकी ओर से जल्द ही इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। - परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed