{"_id":"57a639ef4f1c1b27112b8c90","slug":"sanitary-survey-mohali-five-hundred-cities-selected-mohali-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए चुने पांच सौ शहरों में अपना मोहाली भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए चुने पांच सौ शहरों में अपना मोहाली भी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
मोहाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा देश के पांच सौ शहरों में करवाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 में मोहाली भी शामिल हो गया है। सर्वे का आगाज नई दिल्ली में शनिवार को लाइव वेब कास्ट से किया गया। यह प्रक्रिया नगर निगम के कमिश्नर उमा शंकर की अगुवाई में हुई। हालांकि, वर्कशॉप में नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर नदारद रहे। इससे शहर में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। अकाली-बीजेपी पार्षदों का कहना है कि यह लोग शहर के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को इस सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। यह प्रोग्राम पंजाब की नौ नगर निगमों और सात बड़ी ए क्लास नगर काउंसिलों को स्क्रीन में दिखाया गया। हैरानी वाली बात है कि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दिल्ली से आनलाइन निमंत्रण दिया गया था। कार्यक्रम का आजाद ग्रुप व कांग्रेस के लोगों ने बायकाट किया। वहीं, प्रोग्राम में अकाली-बीजेपी पार्षद काफी संख्या में हाजिर रहे। बीजेपी-अकाली पार्षदों का आरोप है कि मेयर कुलवंत सिंह ने कांग्रेस के कहने पर केंद्र सरकार के प्रोग्राम का बायकाट किया है।
लाइव प्रोग्राम में छाया रहा मोहाली
दिल्ली में जब लाइव प्रोग्राम चल रहा था तो उसमें मोहाली का बार-बार नाम लिया गया। मोहाली के सफाई सिस्टम की चर्चा की गई। इससे हाउस में बैठे पार्षदों से लेकर अधिकारियों के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। हालांकि पार्षदों का आरोप है कि सत्ताधारी दल कमिश्नर के प्रयासों को विफल करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
अब मोबाइल पर देख पाएंगे सफाई का हाल
शहर के लोग अब अपने मोबाइल पर देख पाएंगे कि उनके इलाके में सफाई मुलाजिम कहां पर काम कर रहे हैं। इसके लिए निगम ने मैप माई वीट टू मॉनिटर स्वीपिंग मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की है। इसके लिए लोगों को गूगल प्ले स्टोर पर करामेट सीआरएएमएटी लिखना होगा। इसके बाद इसे इंस्टाल करने की प्रक्रिया होगी।