फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SAD will rally today for illegal mining and gunda tax

अवैध खनन व गुंडा टैक्स को लेकर आज शिअद करेगा रैली

Wed, 11 Dec 2019 12:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
SAD will rally today for illegal mining and gunda tax
मोहाली। अवैध खनन व गुंडा टैक्स का मुद्दा एक बार फिर गर्म हो गया है। शिअद ने मोहाली में इस मुद्दे को लेकर मोर्चा खोल लिया है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर शिअद प्रधान सुखबीर बादल मैदान में उतरेंगे। सोहाणा के गुरुद्वारा सिंह शहीदां से पार्टी विरोध रैली निकालते हुए जिला प्रबंधकीय कांप्लैक्स पहुंचेंगे, जहां धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को मोहाली के डेराबस्सी तहसील की मुबारिकपुर, लालड़ू व हंडेसरा माइनिंग साइट्स पर अवैध खनन व गुंडा टैक्स के मुद्दे को लेकर क्रशर मालिकों के साथ शिअद के जिला प्रधान व डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे थे। उन्होंने कार्रवाई न होने की सूरत में 11 दिसंबर से संघर्ष शुरू करने की बात कही थी। उधर, माइनिंग ठेकेदारों ने क्रशर मालिकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अवैध खनन का आरोप क्रशर मालिकों पर लगाया था। साथ ही ठेकेदारों का कहना था कि क्रशर मालिक रॉयल्टी को गुंडा टैक्स बता कर बदनाम कर रहे हैं। ठेकेदारों ने विजिलेंस जांच की मांग भी उठाई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर मामले को गर्म कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, अकाली दल इस मुद्दे को लेकर फ्रंट सीट पर रहना चाहता है। इसके चलते पार्टी प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में होने वाले इस विरोध प्रदर्शन के लिए पंजाब ही नहीं दूसरे राज्यों से भी पार्टी वर्कर भी मोहाली पहुंचने शुरू हो गए हैं। अकाली दल ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए कमर कस ली है। सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी हुई चौकस
वहीं पुलिस के सीनियर अफसरों की भी इस रैली को लेकर मीटिंग हुई। इसमें रूट मैनेजमेंट से लेकर समर्थकों को हंगामे से रोकने तक की रणनीति पर चर्चा हुई। पूरे घटनाक्रम को खुद एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल मॉनीटर करेंगे। इस दौरान पुलिस की नजर शरारती तत्वों पर भी बनी रहेगी ताकि कोई गड़बड़ी न हो। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने भी अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। गुरुद्वारा सिंह शहीदां से जिस सड़क को रैली निकाली जाएगी, उस रोड को बंद कर दिया जाएगा।
रैली से लोगों को आएगी मुश्किलें
इस रैली से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि दिन के समय लोगों को ड्यूटी व अन्य कामों पर जाने का समय होता है। गुरुद्वारा सिंह शहीदां वाली रोड एयरपोर्ट को भी जाती है और ज्यादातर लोग इस रोड का इस्तेमाल करते हैं। इससे आज सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिल सकता है। शहर पहले से ही रैली धरने के कारण काफी परेशान है। इसे लेकर गमाडा ने रैली धरनों के लिए सेक्टर-91 में जगह रखी है। वहां पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

कोट्स
गुंडा टैक्स वसूले जाने के खिलाफ उनकी रैली किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी। बुधवार को इस रैली में शामिल होने के लिए पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखवीर सिंह बादल भी आ रहे है। - एनके शर्मा, शिअद जिला प्रधान व विधायक डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed