फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SAD-AAP candidates announced in Lok Sabha elections, political heat increases in Mohali

Mohali News: लोकसभा चुनाव में शिअद-आप के उम्मीदवारों की घोषणा, मोहाली में सियासी गरमाहट बढ़ी

Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
SAD-AAP candidates announced in Lok Sabha elections, political heat increases in Mohali
मोहाली। लोकसभा चुनाव में आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के लिए शिअद और आप के स्थानीय उम्मीदवारों की घोषणा के बाद मोहाली अब हॉट स्पाॅट बन चुका है। इसकी वजह है कि यहां के करीब ढाई लाख वोटर हैं और इनका फायदा लेने के लिए स्थानीय उम्मीदवार को सीधा लाभ हो सकता है। आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के लिए फिलहाल दो पार्टियों शिअद और आप ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं, यह दोनों ही मोहाली से जुड़े हुए हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग का सीधा नाता मोहाली से है, जबकि शनिवार को शिअद की ओर से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को श्री आंनदपुर साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। जो कि मोहाली में ही रहते हैं। इनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद से वीआईपी सिटी मोहाली मेंं भी राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं और साथ ही राजनीति गरमा गई है। अब उम्मीद यह जताई जा रही है कि भाजपा और कांग्रेस भी मोहाली के किसी स्थानीय उम्मीदवार को ही टिकट थमाएंगीं।
विज्ञापन

आप के बाद शिअद की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है। जैसे ही चारों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा होगी, उसके बाद श्री आनंदपुर साहिब सीट में गतिविधियां तेज होने की संभावना है। श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो पिछली बार यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को हराया था।
विज्ञापन

इस बार आम आदमी पार्टी ने मलविंदर सिंह कंग को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कंग ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। वहीं, शिअद के उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा की ओर से पार्टी टिकट की घोषणा से पहले ही अपने चुनाव अभियान के तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का दौर भी तेज कर दिया था। शनिवार को उनके नाम की घोषणा होते ही समीकरण बदल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की बात करें तो अब तक यह माना जा रहा था कि पिछली बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद मनीष तिवारी ही इस क्षेत्र से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे या नहीं, इस पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसी अटकलें चल रही हैं कि मनीष तिवारी को पार्टी लुधियाना या चंडीगढ़ से चुनाव लड़ना चाहती है।
इन अटकलों के साथ-साथ आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी टिकट के दावेदारों के नामों की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। इनके अलावा विधायक राणा गुरजीत सिंह विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी, फतेहगढ़ साहिब के पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा और मोहाली से पूर्व विधायक और मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के अलावा पूर्व विधायक अंगद सैनी भी उम्मीदवारी की दौड़ में हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने में कुछ समय लग सकता है। यह भी कहा जा सकता है कि जब तक कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने आधिकारिक उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक अटकलों का दौर जारी रहेगा।
वहीं, दूसरी और अगर भाजपा की बात करें तो अभी तक पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। भाजपा इस सीट से हिंदू चेहरे को मैदान में उतर सकती है। सीट के लिए हिंदू चेहरों की बात करें तो सबसे पहले नाम आता है भाजपा के उपप्रधान डॉ. सुभाष शर्मा का। इनके अलावा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, भाजपा के जिला मोहाली के प्रधान संजीव वशिष्ठ भी लाइन में हैं।

भाजपा सिख चेहरों में से अगर किसी को चुनाव मैदान में उतार सकती है तो वो हैं भाजपा के रोपड़ जिला के प्रधान अजयवीर सिंह लालपुरा। जो कि पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के सपुत्र हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उक्त नेताओं पर बात नहीं बनी तो पैराशूट के जरिए भाजपा उम्मीदवार मैदान में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed