फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   RWA and residents face to face over installation of security gate in Sector-70

Mohali News: सेक्टर-70 में सुरक्षा गेट लगाने को लेकर आरडब्ल्यूए और निवासी आमने-सामने

Thu, 21 Aug 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
RWA and residents face to face over installation of security gate in Sector-70
मोहाली। सेक्टर-70 के एमआईजी सुपर ब्लॉक में सुरक्षा गेट लगाने को लेकर विवाद गहरा गया है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) जहां गेट और सिक्योरिटी व्यवस्था को जरूरी बता रही है, वहीं स्थानीय निवासी अश्विनी कुमार समेत 26 निवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया है। अश्विनी कुमार ने बताया कि वह आठ साल से यहां रह रहे हैं। एमआईजी सुपर ब्लॉक पहले कभी गेट नहीं रहा। अब अचानक सिक्योरिटी गार्ड्स बैठा दिए गए और हर घर से 500 रुपये उनकी तनख्वाह के लिए मांगे जा रहे हैं। किसी भी निवासी से राय-मशवरा तक नहीं लिया गया। यह जबरन वसूली है, मौलिक अधिकारों का हनन भी। निवासियों का कहना है कि कॉलोनी के दो ब्लॉक हैं, जिनमें पहले ब्लॉक में करीब 2500 और दूसरे में 4500 घर हैं। इतनी बड़ी आबादी पर बिना सहमति गेट थोपना गलत है। लोगों ने इस मामले की शिकायत डीसी मोहाली, एसडीएम, गमाडा और नगर निगम से की है। उनका आरोप है कि एसोसिएशन अभी तक रजिस्ट्रार सोसाइटीज, पंजाब में पंजीकृत नहीं है। गेट सरकारी जमीन पर खड़े लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed