Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   RTI penalty for PIOs increased; amount to be recovered from salary

Mohali News: पीआईओ पर बढ़ा आरटीआई जुर्माना, अब वेतन से होगी वसूली

Sat, 21 Nov 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
RTI penalty for PIOs increased; amount to be recovered from salary
मोहाली। मोहाली तहसीलदार कार्यालय के जन सूचना अधिकारी (पीआईओ) को सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत जानकारी उपलब्ध न करवाना महंगा पड़ा है। पंजाब राज्य सूचना आयोग ने उन पर लगाया गया जुर्माना 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। आयोग ने बार-बार निर्देशों की अनदेखी करने पर यह सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन




आयोग ने यह आदेश 12 नवंबर को मोहाली निवासी एचएस हुंदल की अपील पर सुनवाई करते हुए जारी किए। राज्य सूचना आयुक्त भूपिंदर एस. बाठ ने पाया कि पीआईओ ने पूर्व के आदेशों का पालन नहीं किया। आयोग ने 5 मई 2026 को आरटीआई अधिनियम की धारा 20(1) के तहत पीआईओ पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया था। साथ ही अपीलकर्ता को एक हजार रुपये मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए थे। इसके बावजूद अधिकारी ने न तो जुर्माना जमा करवाया और न ही मुआवजे का भुगतान किया। 2 सितंबर को आयोग ने दोबारा आदेश जारी कर जानकारी देने का अवसर दिया था।
विज्ञापन




वेतन से होगी जुर्माने की वसूली

12 नवंबर की सुनवाई में हुंदल ने बताया कि उन्हें अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पीआईओ भी नोटिस के बावजूद सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। आयोग ने जुर्माने की राशि अधिकारी के वेतन से काटकर सरकारी खजाने में जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई से पहले मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 जनवरी 2027 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed