फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roundabouts will be built from Aerocity to Patiala Road

Mohali News: एरोसिटी से पटियाला रोड तक बनाए जाएंगे राउंड अबाउट

Wed, 08 Jan 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Roundabouts will be built from Aerocity to Patiala Road
मोहाली। एरोसिटी से लेकर जीरकपुर पटियाला रोड तक राउंड अबाउट बनाने का प्रस्ताव सामने आया है। यह प्रस्ताव मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने गमाडा के साथ आयोजित बैठक में दिया। साथ ही विधायक ने पीआर-7 रोड का सौंदर्यीकरण करने को भी कहा। विधायक ने फेज-7 से लेकर फेज-11 तक चौड़ी की जा रही सड़क के काम की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

उनको बताया गया कि फिलहाल कुंभड़ा चौक से बावा व्हाइट हाउस तक और गांव मोहाली से एसएसपी मोहाली रिहायश तक रोड को चौड़ा करने का काम फिलहाल शुरू नहीं हो सका है। इसका कारण है कि एनजीटी ने पेड़ों की कटाई की इजाजत नहीं दी है। दोनों सड़कें तभी चौड़ी होंगी जब एनजीटी की ओर से पेड़ों को काटने की इजाजत मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक शहर को सुंदर और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए की गई थी। विधायक ने नगर निगम की ओर से फर्नीचर मार्केट के आगे फेज-3 और फेज-5 की डिवाइडिंग तक किए जाने वाले सौंदर्यीकरण का हवाला दिया। विधायक ने कहा कि पीआर-7 (एयरपोर्ट रोड) का भी सौंदर्यीकरण ऐसे ही किया जाना चाहिए। गमाडा के प्रशासक ने बताया कि फेज-7 से लेकर फेज-11 तक रोड को चौड़ा किया जा रहा है। उसका काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। विधायक ने कहा कि सीपी-67 से लेकर आयशर के बीच टूटी रेलिंग को जल्द बदला जाए, जिससे कि यह ज्यादा सुंदर दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यों की प्रगति और शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा के लिए गमाडा के मुख्य प्रशासक और गमाडा के इंजीनियरिंग विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में हलका विधायक ने कार्यों की धीमी गति के कारण शहरवासियों को हो रही परेशानी का जिक्र किया। गमाडा के अधिकारियों को शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

15 फरवरी तक लेआउट प्लान तैयार करें
गमाडा के मुख्य प्रशासक ने हलका विधायक से सहमति जताते हुए गमाडा के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीआर 7 रोड के सौंदर्यीकरण के लिए आर्किटेक्ट के परामर्श से 15 फरवरी 2025 तक पूरा लेआउट प्लान तैयार कर लिया जाए। इसके अलावा हलका विधायक से पीआर-7 में सेक्टर 82 से लेकर पटियाला-जीरकपुर रोड तक सड़क के हिस्से पर हर चौराहे पर राउंड अबाउट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस पर गमाडा के मुख्य प्रशासक ने कहा कि इस पर गहराई से विचार किया जाएगा। विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्य प्रशासक से शहर के अन्य मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि संबंधित मुद्दों का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। बैठक में गमाडा के मुख्य प्रशासक मोनिश कुमार, गमाडा के मुख्य अभियंता अनुज सहगल और गमाडा के इंजीनियरिंग विंग की कई शाखाओं के प्रमुख उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed