{"_id":"66eb89ab245463779d002797","slug":"rohit-died-due-to-drug-overdose-case-against-two-including-the-girl-mohali-news-c-71-1-mli1004-119666-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नशे की ओवरडोज से हुई थी रोहित की माैत, युवती समेत दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नशे की ओवरडोज से हुई थी रोहित की माैत, युवती समेत दो पर केस
विज्ञापन
मोहाली। मोरिंडा फ्लाईओवर के नीचे मिले युवक की माैत नशे की ओवरडोज से हुई थी। मृतक की पहचान रोहित चौहान (21) निवासी सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। इस मामले में बलौंगी थाना पुलिस ने एक युवती सहित दो लोगों को रोहित की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ बीएनएस की धारा-238, 105 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कार्तिक निवासी गांव कपटा, कुल्लू और बिलासपुर निवासी युवती के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
मृतक रोहित के भाई निखिल ने बताया कि वे पांच भाई-बहन हैं। सबसे बड़े भाई की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और रोहित सबसे छोटा था। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद रोहित पटियाला में नौकरी करता था। 31 अगस्त को उसने नौकरी छोड़ दी थी और एक सितंबर को हिमाचल स्थित अपने घर आ गया था। पांच दिन बाद परिवार को यह कहकर निकला कि खरड़ में अपने एक दोस्त के पास जा रहा है और उसके बाद उसे लुधियाना में एक इंटरव्यू देने जाना है।
निखिल ने बताया कि 8 सितंबर को रोहित मोहाली पहुंचा था और अगले दिन 9 सितंबर को पुलिस को उसका शव मोरिंडा फ्लाईओवर के नीचे मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे बाद रोपड़ की एक संस्था के जरिए पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
सिरमौर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
निखिल के मुताबिक, रोहित का फोन 8 सितंबर की रात को बंद हुआ था। आखिरी बार जब उनकी रोहित से बात हुई थी तो उसने बताया कि वह खरड़ में अपने दोस्त के पास है। उसके बाद से उसका फोन बंद हो गया था। मोहाली पुलिस ने जब उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखी तो उन्होंने सिरमौर थाने में रिपोर्ट लिखवाई। इसके बाद सिरमाैर पुलिस ने रोहित का फोन ट्रैक कर उसके दोस्त कार्तिक को कुल्लू से पकड़ लिया। उसने बताया कि वह रोहित और बिलासपुर निवासी युवती के साथ नशा कर रहा था। तीनों जब नशा कर रहे थे तो ओवरडोज के चलते रोहित की मौत हो गई थी। इसके बाद वह उसे फ्लाईओवर के नीचे छोड़कर भाग निकले।
कोट्स
मामला मेरे ध्यान में नहीं है, मैं आपको पता करके बताता हूं।
-कुलवंत सिंह, एसएचओ, थाना बलौंगी