Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Paddy stubble burnt in fields along the Gulabgarh-Behra road; smoke poses pollution risk

Mohali News: गुलाबगढ़- बेहड़ा रोड पर खेतों में जलाई धान की नाड़, धुएं से प्रदूषण का खतरा

Thu, 12 Nov 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Paddy stubble burnt in fields along the Gulabgarh-Behra road; smoke poses pollution risk
खेतों से उठता धुएं का गुबार, आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण का खतरा
विज्ञापन

डेराबस्सी। पंजाब सरकार और प्रशासन की ओर से पराली व फसल अवशेष जलाने पर रोक लगाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ किसान नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ताजा मामला गुलाबगढ़- बेहड़ा रोड का है, जहां एक किसान ने धान की कटाई के बाद खेतों में बची नाड़ को आग लगा दी। इससे उठते धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, गुलाबगढ़- बेहड़ा रोड के आसपास खेतों में नाड़ जलाने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। गौरतलब है कि फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसका धुआं वातावरण को दूषित करने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालता है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। प्रशासन किसानों से पराली न जलाने और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए आधुनिक कृषि मशीनों का इस्तेमाल करने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed