फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Robbery gang encounters police on highway, one injured, other absconding

Mohali News: हाईवे पर लूट गिरोह की पुलिस से मुठभेड़, एक जख्मी, दूसरा फरार

Mon, 18 Nov 2024 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 18 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Robbery gang encounters police on highway, one injured, other absconding
लालड़ू में मुठभेड़ के बाद घायल सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती।  संवाद
गिरोह ने तीन और दस नवंबर को लालड़ू में की थीं दो वारदात
विज्ञापन

गिरफ्तार सरगना सत्ती पर दर्ज हैं पंजाब-हरियाणा में कई मामले

संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लैहली के पास झरमल नदी के पुराने पुल पर हाईवे पर कार लूटने वाले गिरोह और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। जख्मी लुटेरे की पहचा सतप्रीत सिंह उर्फ सत्ती निवासी दंदराला (डेराबस्सी) के रूप में हुई है। सत्ती लुटेरा गिरोह का सरगना है। फिलहाल उसका चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
डीजीपी गौरव बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सत्ती ने तीन अन्य साथियों के साथ 3 नवंबर और 10 नवंबर 2024 को हाईवे पर देर रात हुई लूट की दो वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने दोनों वारदात में डेराबस्सी सब-डिवीजन लालड़ू में हाईवे पर बंदूक दिखाकर नकदी, फोन और सोने के आभूषण लूटे थे। सत्ती पर अंबाला-डेराबस्सी हाईवे पर खड़े वाहनों को निशाना बनाने और पंजाब-हरियाणा में लूट की वारदात को अंजाम देने के भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि लगातार वारदात होने पर एसपी (देहाती) मनप्रीत सिंह, डीएसपी डेराबस्सी विक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में लालड़ू थानाध्यक्ष आकाशदीप शर्मा व लैहली चौकी इंचार्ज अजय शर्मा की टीमें इनकी तलाश में जुटी थीं। रविवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी वारदात करने की फिराक में हैं। सुबह करीब 10:30 बजे झरमल नदी पर बने पुराने पुल के पास मोटरसाइकिल पर लालड़ू से डेराबस्सी की ओर जा रहे सतप्रीत सत्ती व उसके साथी को पुलिस ने घेरा और सरेंडर करने की चेतावनी दी। लेकिन लुटेरों ने पुलिस की गाड़ी पर तीन फायर कर दिए। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान सतप्रीत सिंह सत्ती की दाईं टांग में दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक साथी जंगल की झाड़ियां के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने जख्मी सत्ती को काबू कर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे जीएमसीएच सेक्टर 32 रेफर कर दिया है। इस संबंध में लालड़ू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सब डिवीजन डेराबस्सी में चार मामले दर्ज हैं
डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी सत्ती के खिलाफ चार मामले सब डिवीजन डेराबस्सी में दर्ज हैं। पहला मामला 2012 में डेराबस्सी थाने में 307 के तहत दर्ज हुआ था। इसके अलावा दो मामले इसी महीने 3 नवंबर और 10 नवंबर को लूट की वारदात के लालड़ू थाने में दर्ज हुए हैं, जबकि एक अन्य दर्ज मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में दर्ज हुए मामलों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह सामान हुआ बरामद
वारदात वाली जगह पर .32 बोर की पिस्टल, आधी टूटी नंबर प्लेट, मोटरसाइकिल, फायर किए हुए कारतूस के तीन खोल, चप्पल की जोड़ी व बिखरा हुआ खून मिला है।

वर्जन

लुटेरों के पास से .32 बोर की पिस्तौल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
मनप्रीत सिंह, एसपी (देहाती)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed