{"_id":"620033504cda1218b5286e44","slug":"roadshow-done-with-approval-of-meeting-election-commission-sent-show-cause-notice-to-aap-mohali-news-pkl441313997","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटिंग की मंजूरी लेकर किया रोड शो, चुनाव आयोग ने आप को भेजा शोकॉज नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटिंग की मंजूरी लेकर किया रोड शो, चुनाव आयोग ने आप को भेजा शोकॉज नोटिस
विज्ञापन
मोहाली/डेराबस्सी। चुनाव आयोग ने रविवार को आम आदमी पार्टी के विधानसभा हलका डेराबस्सी से उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा को आयोग के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में शोकॉज नोटिस जारी किया है। वहीं, नोटिस का जवाब देने के लिए पार्टी उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा को चुनाव आयोग ने 24 घंटे का समय दिया गया है। उनके जवाब के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं सांसद भगवंत मान रविवार को सुबह विधानसभा हलका डेराबस्सी और जीरकपुर में पहुंचे थे। यहां पर पार्टी उम्मीदवार कुलवंत सिंह रंधावा ने एक बैठक को भगवंत मान की ओर से संबोधित करने की मंजूरी ली हुई थी। लेकिन सांसद भगवंत मान के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग हिस्सों समेत हाईवे पर एक बड़ी रैली के रूप में रोड शो निकालकर चुनाव आयोग के आदेशों की सरेआम उल्लंघना की गई। इस दौरान आप का रोड शो जीरकपुर में हाईवे पर पहुंच गया और यहां बीच में ही वाहन पर खड़े होकर भगवंत मान ने भाषण देना शुरू कर दिया। इससे इस रोड शो के पीछे हाईवे पर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगने से आधा घंटा ट्रैफिक जाम हो गया और इसमें वाहन फंसे रहे।
इसके बाद इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को मिल गई और विभाग के ऑब्जर्वरों की ओर से इस रोड शो की पूरी वीडियोग्राफी बना ली गई। इसके बाद ऑब्जर्वरों ने इसकी वीडियोग्राफी बनाकर इसकी रिपोर्ट डेराबस्सी सब-डिवीजन मजिस्ट्रेट कम रिटर्निंग अफसर स्वाति टिवाणा को सौंप दी। हालांकि चुनाव आयोग के आदेशों की उल्लंघना केवल डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में एक ही जगह नहीं, बल्कि कई जगह पर ऐसे रोड शो निकालकर की गई है।
विज्ञापन
रंधावा से 24 घंटे में मांगा जवाब
चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रोड शो निकालने की ऑब्जर्वरों की रिपोर्ट मिलने के बाद तुरंत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलजीत सिंह रंधावा को नोटिस जारी किया गया है। इसमें 24 घंटे में अपना जवाब दायर करने के लिए कुलजीत सिंह रंधावा को कहा गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद ही अगली कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। -स्वाति टिवाणा, एसडीएम कम रिटर्निंग अफसर, विधानसभा हलका डेराबस्सी।