फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads were closed at 6 am in Nayagaon and Mullanpur, essential services were not stopped

नयागांव और मुल्लांपुर में सुबह 6 बजे बंद कर दिए थे रास्ते, जरूरी सेवाएं नहीं रोकी गई

Tue, 28 Sep 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Roads were closed at 6 am in Nayagaon and Mullanpur, essential services were not stopped
मुल्लांपुर/नयागांव। इलाके में भारत बंद का पूरा असर दिखा। किसानों ने सुबह ही नयागांव के प्रवेश द्वार पर जाम लगा दिया था। इस दौरान इमरजेंसी सेवा, विद्यार्थियों और मरीजों की आवाजाही नहीं रोकी गई। इस दौरान सुबह थोड़ी अफरा-तफरी के बाद शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से बंद रखा गया। सोमवार को सुबह 6 बजे ही किसानों ने नयागांव से चंडीगढ़ के रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इलाके से चंडीगढ़ दफ्तर जाने वाले लोगों को बैरिकेडिंग पर रोकने के कारण यहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन

बता दें कि नयागांव से काफी संख्या में लोग पीजीआई, जीएमएसएच, सेक्टर-16, जीएमसीएच-32 और अन्य निजी संस्थानों में नौकरी के लिए जाते हैं। उनको जब यहां पर रोका गया तो अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद किसान नेताओं ने आगे होकर लोगों से अपील की कि जो जरूरी सेवाओं से जुड़े हुए लोग हैं या मरीज और विद्यार्थी हैं उनको निकाल दिया जाए। बाकी लोग यहां पर भीड़ न करें और किसान आंदोलन को अपना समर्थन दें या वापस मुड़ जाएं। इस दौरान दोनों ओर तैनात पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस व्यवस्था बनाते हुए नजर आई।
विज्ञापन

योगराज सिंह ने नयागांव पहुंचकर बढ़ाया किसानों का उत्साह
दोपहर को क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी किसानों को समर्थन देने के लिए नयागांव में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अब सिर्फ किसान आंदोलन ही नहीं है, बल्कि जन आंदोलन बन चुका है। अगर किसान नहीं रहेंगे तो व्यापारी भी नहीं रहेंगे और आम जनता को रोटी मिलनी मुश्किल हो जाएगी। वहीं, मुल्लापुंर बैरियर पर किसानों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। चंडीगढ़-कुराली, बद्दी रोड को किसानों ने पूरी तरह से बंद रखा। किसान आंदोलन के चलते कई राहगीरों को रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed