फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads in the Godown area were broken. Businessmen of the area are getting upset due to waterlogging.

गोडाउन एरिया की सड़कें टूटीं... जलभराव से इलाके के कारोबारी हो रहे परेशान

Fri, 06 Aug 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Roads in the Godown area were broken. Businessmen of the area are getting upset due to waterlogging.
जीरकपुर। जीरकपुर के गोडाउन एरिया की सड़कें बदहाल हैं। यहां हल्की बरसात के बाद भी पांच से सात दिन तक सड़कों पर बरसाती पानी भरा रहता है। इसके चलते स्थानीय कारोबारियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

यहां खराब सड़कों के कारण बड़े टायरों वाले ट्रक भी बड़ी मुश्किल से गोडाउन तक पहुंच पाते हैं। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। बावजूद इसके जीरकपुर नगर परिषद सड़कों की रिकार्पेटिंग को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

परिषद के अधिकारी कई बार दावा कर चुके हैं कि यहां की सड़कों की हालत सुधारी जाएगी, लेकिन धरातल पर काम आज तक नहीं हो पाया। जबकि प्रदेश सरकार इस एरिया से हर साल गोदामों से अच्छा खासा रेवेन्यू मिलता है। इसके बाद भी सड़कें बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोडाउन एरिया में 400 से ज्यादा गोदाम
पिछले कई साल से कारोबारी यहां मुश्किल हालात में अपने कारोबार चला रहे हैं। इस एरिया में सड़कों की हालत ऐसी है कि कुछ सड़कें चलने लायक तक नहीं बचीं। यहां तक कि इन सड़कों पर वाहन भी नहीं चलाए जा सकते। कुछ साल पहले यहां के कारोबारियों ने डीसी मोहाली को इसकी शिकायत दी थी पर सुनवाई नहीं हुई। इस समय जीरकपुर के गोडाउन एरिया में 400 से भी ज्यादा गोदाम हैं। इनमें रोजाना ट्रकों का आना-जाना लगा रहता है। सड़कें खराब होने से यहां ट्रक फंसते हैं तो कारोबारियों व ट्रांसपोर्टर दोनों को नुकसान होता है।
कोट...
पांच साल से गोडाउन एरिया के काम कर रहा हूं। सड़कें तब से टूटी हुई हैं। इसके चलते आए दिन परेशानी होती है। जब भी बारिश होती है, करीब दस से बारह दिनों तक यहां पानी भरा रहता है। - विकास, गोडाउन एरिया जीरकपुर।
गोडाउन एरिया की सड़कें काफी लंबे समय से टूटी हुई हैं। यहां आधे घंटे बरसात के बाद सड़क पर कई दिनों तक पानी भरा रहता है। इसके चलते आने जाने में तो परेशानी होती ही है, वहीं गोडान एरिया में सामान लोड करने आने वाले ट्रक भी अक्सर यहां फंसे रहते हैं। -संदीप, गोडाउन एरिया जीरकपुर।
बरसात के दिनों में गोडाउन में पानी भर जाता है। ऐसे में गोदाम में रखा सारा इलेक्ट्रानिक आइटम खराब हो जाता है। वहीं, सड़कें टूटने की वजह से सड़कों पर बरसाती पानी कई दिनों तक भरा रहता है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। -मंगल सिंह, गोडाउन एरिया जीरकपुर।

40 करोड़ों के टेंडरों को अभी निकाय विभाग से मंजूरी नहीं मिली। मंजूरी मिलने के बाद सबसे पहले गोडाउन एरिया के सड़कों का रिकार्पेटिंग किया जाएगा। -मुकेश राय, एमई नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed