Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads in Swastik Vihar Colony to undergo a transformation at a cost of 47 lakh; residents to get relief in commuting.

Mohali News: स्वास्तिक विहार कॉलोनी की सड़कों का 47 लाख से होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी आवागमन में राहत

Sat, 07 Nov 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Roads in Swastik Vihar Colony to undergo a transformation at a cost of 47 lakh; residents to get relief in commuting.
जीरकपुर। पटियाला रोड की स्वास्तिक विहार कॉलोनी के निवासियों को धनतेरस पर प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे कॉलोनीवासियों को अब जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है। नगर परिषद द्वारा कॉलोनी की सड़कों के कायाकल्प पर 47 लाख रुपये के फंड को मंजूरी दी गई है, जिसमें कॉलोनी की अंदरूनी और मुख्य सड़क का नए सिरे से कायाकल्प किया जाएगा। वहीं, सड़कों का कायाकल्प होने के बाद यहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ रोजाना आने-जाने वाले राहगीरों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, सड़कें बनने के बाद कॉलोनी में आवागमन पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो सकेगा और जगह-जगह बने गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ता था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती थी। बारिश के दिनों में सड़क की खराब हालत के कारण दिक्कतें और बढ़ जाती थीं। नई सड़क बनने से इन समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। इसके अलावा कॉलोनी की सड़कों की हालत सुधरने से आसपास के क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो सकेगी। बेहतर सड़क व्यवस्था से कॉलोनी की साफ-सफाई और समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे निवासियों के लिए यह फैसला राहत लेकर आया है। शुक्रवार दोपहर ढ़ाई बजे हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और नपा प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने रिबन काटकर सड़क निर्माण प्रोजेक्ट का शुभारंभ करवाया। इस मौके वार्ड इंचार्ज गगनदीप सिंह गैरी, वार्ड-1 से पार्षद गुरविंदर सिंह, वार्ड-19 से पार्षद रजिंदर सिंह राजा सहित ईओ परविंदर सिंह भट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रमुखता से उठाया था सड़क का मुद्दा
स्वास्तिक विहार की खस्ताहाल सड़कों की समस्या को अखबार ने 21 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ‘स्वास्तिक विहार की सड़क खस्ताहाल, गड्ढों से मुश्किल, मरम्मत का इंतजार’ शीर्षक से प्रकाशित खबर में कॉलोनीवासियों की परेशानी को उजागर किया गया था। खबर के माध्यम से बताया गया था कि टूटी सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ते से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब प्रशासन की ओर से सड़कों के कायाकल्प की पहल की गई है। इससे लंबे समय से राहत की उम्मीद लगाए बैठे कॉलोनीवासियों को बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन


कोट्स :::
स्वास्तिक विहार की सड़कों के निर्माण पर करीब 47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कें बनने के बाद कॉलोनीवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। गड्ढों और टूटी सड़कों की समस्या दूर होने से वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed