फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads in Industrial Area Phase-8B in bad condition.

Mohali News: इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी की सड़कें बदहाल

Thu, 09 Jul 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roads in Industrial Area Phase-8B in bad condition.
मोहाली। औद्योगिक क्षेत्र फेज-8बी की बदहाल सड़कें मानसून की पहली बारिश के बाद और जर्जर हो गई हैं। गहरे गड्ढों में पानी भरने से रोजाना गुजरने वाले हजारों कर्मचारी, आईटी प्रोफेशनल, कारोबारी और भारी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय उद्योगपतियों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढों की गहराई नजर नहीं आने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने नगर निगम से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि एयरपोर्ट रोड से जुड़ा होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे खराब सड़कें उद्योगों की आपूर्ति व्यवस्था को भी प्रभावित कर रही हैं।
विज्ञापन


अधूरा निर्माण बना समस्या

एक सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा।
बैरिकेड और मिट्टी से बारिश में दलदल जैसे हालात।
ड्रेनेज की सफाई न होने से कई दिन तक जलभराव।
मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed