फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads become pond due to drainage system, bus Q shelter condition deteriorated

ड्रेनेज सिस्टम ठप होने से सड़कें बनी तालाब, बस क्यू शेल्टर भी दे गए जवाब

Fri, 05 Jun 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roads become pond due to drainage system, bus Q shelter condition deteriorated
बारिश के दौरान नेशनल हाईवे पर भरा पानी। -अमर उजाला - फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर में वीरवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हुई। इस दौरान जहां एयरपोर्ट रोड से लेकर शहर की अंदरुनी सड़कों में जलभराव हो गया। वहीं, नगर निगम की ओर से बनाए गए बस क्यू शेल्टर तक जवाब दे गए और टपकते रहे। जिससे वहां पर बसों का इंतजार कर रहे लोग भीग गए।
विज्ञापन

बारिश पौने घंटे तक इतनी तेजी से हुई कि शहर की सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया। वहीं बारिश खत्म होने के बाद भी याहर में ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं होने के कारण काफी देर तक सड़कों पर पानी जमा रहा। इसको लेकर इलाके के पार्षदों का कहना है कि जब प्री-मानसून में ही यह हालात हैं तो जब फुल मानसून आएगा तो स्थिति और भी ज्यादा खराब होगी। लोगों का कहना है कि नगर निगम को बरसात शुरू होने से पहले ही इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, जिससे लोगों को बरसात के दिनों में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे, बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल शुरू हो गया था। दोपहर बाद करीब पौने 4 बजे अचानक आकाश में बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी शुरू हो गई और करीब 4 बजे पूरे शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि शहर की आउट फॉल ड्रेनेज लाइन पूरी तरह से जवाब दे गई। पौने घंटे की बारिश से फेज-5 गुरुद्वारा साहिब वाली सड़क, फेज-2 और 4 वाली सड़क, फेज-3ए से मटौर जाने वाली सड़क, एयरपोर्ट रोड, सेक्टर-76 से 80 के एरिया की सड़कों में जलभराव हो गया। वहीं, बारिश हटने के बाद सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया। जिससे पूरा दिन इलाके के लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं फेज-5, फेज-11 समेत कई जगह लगे बस क्यू शेल्टर भी बारिश में टपकते रहे और बसों के इंतजार में खड़े लोग भीगते रहे। इसके साथ ही बस क्यू शेल्टरों में चारों तरफ पानी भर गया, जिससे वहां पर खड़े लोगों की मुश्किल और बढ़ गई। इस मामले में मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत वर्मा का कहना है ड्रेनेज सिस्टम को दरुस्त करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। वहीं, जहां भी बस क्यू शेल्टर में लीकेज हो रही है। उसे भी दुरुस्त किया जाना चाहिए। जिस भी प्रोजेक्ट में प्राइवेट कंपनी काम रही हैं। उसे इस काम की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए। फेज-5 के पूर्व पार्षद अरुण शर्मा का कहना है कि बारिश का मौसम आने वाले वाला है। ऐसे में उनकी निगम से अपील है कि ड्रेनेज लाइनों की तुरंत सफाई करवाई जाए, ताकि लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।

खरड़ में स्थिति बिगड़ी, लोग हुए परेशान
इसी तरह खरड़ के लोग भी बारिश की वजह से दिक्कत में आ गए। जैसे ही बारिश और आंधी शुरू हुई इलाके की लाइट गुल हो गई। इस दौरान खरड़-चडीगढ़ हाईवे पर पर पानी भर गया। इसी तरह नया शहर-बडाला रोड पूरी तरह से जवाब दे गई। अनाज मंडी से आगे सड़क में पडे़ दो से ढाई फुट गहरे गड्ढों में पानी भर गया। इसके बाद रात तक वाहन चालक हादसों का शिकार हो गए। इस मौके पर गुलमोहर सिटी निवासी नरिंदर पाठक बोले कि पहले बताया गया था कि 8 मार्च तक सड़क बनकर तैयार हो गई। लेकिन यह काम शुरू नहीं हो पाया। अब सामान आना शुरू हुआ है, लेकिन अभी तक भी उम्मीद नहीं है कि सड़क का काम कब शुरू हो जाएगा।

फेज 7 की मुख्य सड़क पर पानी के बीच से गुजरती कार।

फेज 7 की मुख्य सड़क पर पानी के बीच से गुजरती कार।- फोटो : MOHALI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed