फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Roads are broken due to sewerage blockage, people are troubled

Mohali News: सीवरेज ब्लॉक होने से सड़कें टूटीं, लोग परेशान

Thu, 09 Oct 2025 11:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roads are broken due to sewerage blockage, people are troubled
डेराबस्सी। वार्ड नंबर-1, 10 और 11 में कई जगह सीवरेज और नालियों के पाइप जाम हो चुके हैं। इससे गंदा पानी घरों और गलियों में बहने लगा है। इस गंदगी के कारण न केवल बदबू का माहौल बन गया है, बल्कि सड़कें भी टूटने लगी हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों से उन्होंने नगर परिषद को इस समस्या के बारे में बताया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गलियों और मोहल्लों में पानी जमा होने से मच्छरों और अन्य बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा गंदे पानी से सड़कें भी खराब हो रही हैं जिससे आवागमन में दिक्कत आ रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत कार्रवाई कर सीवरेज पाइपों की सफाई करवाई जाए और टूटी सड़कों की मरम्मत की जाए। इसको लेकर नगर परिषद की अध्यक्ष आशू उपनेजा ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद जल्द इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed