{"_id":"6272e46d9dc61501c30bb502","slug":"road-work-will-pick-up-speed-farmers-will-get-compensation-of-one-crore-per-acre-mohali-news-pkl4496332165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम पकड़ेगा रफ्तार, किसानों को प्रति एकड़ एक करोड़ मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम पकड़ेगा रफ्तार, किसानों को प्रति एकड़ एक करोड़ मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर की अंदरूनी सड़कों से ट्रैफिक कम करने के लिए आईटी सिटी से कुराली तक बनाई जाने वाली सड़क का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। केंद्र सरकार ने प्रति एकड़ मुआवजा 25 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सांसद मनीष तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष इस मामले को उठाया। इसके बाद इस दिशा में कार्रवाई हुई। उक्त प्रोजेक्ट इलाके के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगा। केंद्र और पंजाब सरकार राज्य में रोड नेटवर्क को मजबूत कर रही है। इसके लिए मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के गांवों की जमीन एक्वायर करने की योजना है। सूत्रों की मानें तो करीब 60 गांवों की करीब 400 एकड़ जमीन एक्वायर की जानी है। वहीं, जिस एरिया की जमीन एक्वायर की जानी है। वहां पर किसी तरह कोई कंस्ट्रक्शन आदि नहीं हुई है। यह रोड खेतों से गुजरेगी। इस संबंधी किसानों से एतराज आदि लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
हालांकि जमीन एक्वायर करने को लेकर काफी समय से संघर्ष चल रहा था। किसानों की दलील थी इलाके में मार्केट रेट काफी ऊंचा है जबकि उन्हें कम मुआवजा दिया है। इसी मामले को लेकर सांसद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा। साथ ही काफी समय तक इसको लेकर दोनों तरफ से पत्राचार चलता रहा।
विज्ञापन
किसानों को मिले एक तहसील एक रेट
सड़क के लिए मोहाली से लेकर कुराली तक जो जमीन एक्वॉयर होनी है अभी तक भी स्थिति साफ नहीं है कि मुआवजा कितना मिलेगा। हमारी मांग की है एक्ट 28-7 के तहत एक तहसील का एक रेट दिया जाए। जैसे कि मोहाली तहसील के गांव नगारी का प्रति एकड़ रेट 4.22 करोड़ है जबकि खरड़ तहसील का रेट 2.50 करोड़ है। उसी हिसाब से भुगतान किया जाए। छह तारीख को हमारी डीसी और एसएसपी से बैठक है। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो पक्का संघर्ष शुरू किया जाएगा। -रणबीर सिंह गरेवाल, मेंबर, रोड संयुक्त किसान कमेटी
मोहाली, खरड़ और कुराली में जाम की समस्या होगी हल
सड़क के बनने से सबसे ज्यादा फायदा मोहाली, खरड़ और कुराली को होगा। सड़क के बनते ही पंजाब, हिमाचल और जम्मू के जिन वाहनों को अंबाला या दिल्ली की ओर जाना होगा। वह इसी रूट को चुनेंगे। इससे शहर के अंदर ट्रैफिक काफी कम हो जाएगा। लोग आसानी से सफर कर पाएंगे। वहीं, यह रूट वैकल्पिक मार्ग रहेगा। किसी भी तरह के धरने या जाम की स्थिति में फिर ट्रैफिक नहीं रुकेगा।
अब चंडीगढ़ जाए बिना सीधे पहुंचेंगे मुल्लांपुर
वहीं, दूसरी ओर अब मोहाली से अगर लोगों को न्यू चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश या पंजाब में जाना है तो उनका सफर भी आसान हो जाएगा। गमाडा की ओर से सन्नी एनक्लेव से न्यू चंडीगढ़ तक सड़क बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। इस प्रोजेक्ट पर गमाडा की ओर से काम किया जा रहा है। ड्रेनेज लाइन से अन्य चीजों को विकसित करने की दिशा में काम किया जाना है।