{"_id":"68250041a4c0df12d90c7351","slug":"road-opened-for-krishna-enclave-park-distance-of-15-km-will-be-reduced-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129031-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कृष्णा एनक्लेव पार्क के लिए खोला रास्ता, डेढ़ किमी दूरी होगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कृष्णा एनक्लेव पार्क के लिए खोला रास्ता, डेढ़ किमी दूरी होगी कम
विज्ञापन
जीरकपुर। कृष्णा एनक्लेव निवासियों की मांग पर और डीसी मोहाली के आदेश पर नगर परिषद ने पार्क के लिए रास्ता खुलवा दिया है। इससे लोगों को डेढ़ किलोमीटर की बजाय सिर्फ 50 मीटर दूरी तय करनी पड़ेगी।
वार्ड नंबर 14 में करीब 5 एकड़ में एक बड़ा पार्क बना हुआ है, जिसमें सैर करने के लिए और पैदल जाने के लिए लोगों को डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ता था। जबकि पहले पार्क में जाने के लिए लोगों केवल 50 मीटर का रास्ता तय करना पड़ता था। लेकिन कुछ समय पहले पार्क को जाने वाले रास्ते के नजदीक घर बना लिया था और पार्क का रास्ता भी बंद कर दिया था। जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस व लोकल प्रशासन व वार्ड पार्षद हरजीत सिंह मिंटा को की। जिसके पार्षद ने यह रास्ता खुलवा दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने वह रास्ता फिर से दीवार करके बंद कर दिया। जिसके बाद हरजीत मिंटा से कृष्णा एनक्लेव के लोगों को साथ लेकर उसकी शिकायत डीसी मोहाली को दी थी।
डीसी मोहाली ने लोगों को परेशानी को देखते हुए उसका हल करने के लिए एसडीएम डेरा बस्सी को आदेश दे दिए थे और एसडीएम डेरा बस्सी के आदेशों पर नगर परिषद द्वारा मंगलवार शाम को खुलवा दिया था। मौके पर पहुंचे बिल्डिंग इंस्पेक्टर अजय ने जेसीबी की मदद से लोगों के लिए चार फीट का रास्ता खुलवा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सोसाइटी निवासी चैन सिंह, रमेश शर्मा, अशोक बक्शी, राकेश शर्मा, विजय कुमार, अरविंदर कुमार ने प्रशासन का धन्यवाद दिया।
लोगों ने बताया कि पार्क में जाने के लिए रास्ता बंद होने के कारण डेढ़ किलोमीटर घूम कर जाना पड़ रहा था। जबकि रास्ता खुलने से यह रास्ता मात्र 50 मीटर का रह गया है।