फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   road netwark strong in panjab, mohali

राज्य का रोड नेटवर्क होगा बेहतर, खर्च होंगे 33 हजार करोड़

Tue, 29 Mar 2016 09:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 29 Mar 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
road netwark strong in panjab, mohali
सड़क - फोटो : amar ujala

सरकार ने पूरे राज्य में रोड नेटवर्क विकसित करने की तैयारी कर ली है। इस कड़ी में 32 हजार 275 करोड़ रुपये सड़कों पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, राज्य में पुलों व फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। राज्य में हाईवे पर स्थित 95 फीसदी रेलवे फाटकों पर पुलों का निर्माण हो चुका है। यह जानकारी संसदीय सचिव उद्योग एवं वाणिज्य पंजाब व डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा ने रविवार ने दी। उन्होंने बताया कि रोड नेटवर्क मजबूत होने से पंजाब उद्योगपतियों का पसंदीदा स्थान बन गया है।

विज्ञापन


डेराबस्सी फ्लाईओवर का काम जल्द होगा पूरा
एनके शर्मा ने बताया कि डेराबस्सी में 150 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे फ्लाईओवर का काम समय से पहले शुरू हो जाएगा। जिसे चंडीगढ़ व चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले लोगों को डेराबस्सी में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड बनेगी ट्राइसिटी के लिए वरदान
एनके शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से चंडीगढ़-खरड़ मार्ग पर खरड़ से जीरकपुर तक 800 करोड़ की लागत से बने एयरपोर्ट रोड का काम भी पूरा हो चुका है। यह सड़क बाईपास के रूप में काम करेगी। जीरकपुर से पटियाला तक बन रही सड़क से लोगों को सफर आसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से सड़कों के दोनों तरफ 44-44 फुट की सड़कों समेत 22-22 फुट की सर्विस रोड बनाई जा रही है। उन्होंने बताय कि सड़कें पीरमुछल्ला तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपु बठिंडा रोड होगा फोर लेन
एनके शर्मा ने बताया कि जीकरपुर-पटियाला-बठिंडा तक 215 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाने के लिए 2806 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 2017 तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।


खरड़-कुराली रोड पर जाम से मिलेगी राहत
खरड़ कुराली तक की 13 किलोमीटर सड़क को फोर लेन किया जाएगा। इस पर 220 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उक्त सड़क का काम दिसंबर 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा।  

बनूड़ तेपला मार्ग होगा फोर लेन
खरड-बनूड़-तेपला तक 39 किलोमीटर सड़क को भी फोर लेन किया जाएगा। इस पर 400 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed