फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road collapsed before starting, waterlogging in many areas

शुरू होने से पहले ही धंस गई सड़क, कई इलाकों में जलभराव

Fri, 17 Jun 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed before starting, waterlogging in many areas
मोहाली। जिले के लोगों को वीरवार सुबह आधे घंटे तक हुई बारिश से जहां कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर निगम की बरसात से निपटने की तैयारियों की पोल खुल गई। इस दौरान जहां रोड गलियां अच्छी तरफ साफ न होने से कई जगह जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ओल्ड अमरटैक्स चौक से लेकर स्पाइस चौक तक बनाई जा रही सड़क कुछ जगह से धंस गई। इसे फिलहाल पत्थर आदि लगाकर बंद कर दिया गया जिससे एक बार नगर निगम के काम पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अधिकारियों की माने तो उनकी तरफ से काम किया जा रहा है। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

मदनपुर चौक, फेज-3ए माता वैष्णो देवी मंदिर के पास मोड़ पर, फेज-सात चौक पर, फेज चार समेत कई जगह यह स्थिति बनी। इसके अलावा खरड़ में सन्नी एनक्लेव में लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ी। सड़कों पर पड़े गड्ढों में पानी भर गया जिससे पूरा दिन लोग परेशान होते रहे। खरड़ के कई एरिया में जलभराव की दिक्कत बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेज-दो निवासी संदीप कश्यप का कहना है कि नगर निगम सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। इस वजह से यह दिक्कत आ रही है। इस समस्या के स्थायी हल की दिशा में काम होना चाहिए। याद रहे कि नगर निगम के मेयर पहले ही संबंधित विभाग को गली नालियों की सफाई के लिए कह चुके हैं लेकिन उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed