फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Road accidents reduced due to construction of temporary Gol Chowk, now Gamada will be made permanently

Mohali News: अस्थायी गोल चौक बनाने से घटे सड़क हादसे, अब गमाडा बनाएगा स्थायी तौर पर

Tue, 09 May 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 09 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Road accidents reduced due to construction of temporary Gol Chowk, now Gamada will be made permanently
अस्थायी गोल चौक बनाने से घटे सड़क हादसे, अब गमाडा बनाएगा स्थायी तौर पर
विज्ञापन


पीआर-7 रोड समेत प्रमुख चौकों पर आए दिन सड़क हादसों में जाती थी लोगों की जान

जिन स्थानों पर अस्थायी गोल चौक बनाए, वहां पर कम हुए हादसे, नहीं हुई किसी की मौत


माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। शहर से निकलती पीआर-7 रोड और शहर के प्रमुख चौकों पर हुई सड़क हादसों में बढ़ोतरी के बाद पुलिस ने इसका हल निकालने की कोशिश की। इसको लेकर विशेषज्ञों के साथ बातचीत करने के बाद सामने आया था कि शहर के लाइट प्वाइंट चौकों पर अगर गोल चौक बन जाएं तो सड़क हादसों में कमी आएगी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक पर बड़े ड्रम रखकर अस्थायी गोल चौक बनाए। इसके बाद पुलिस ने देखा कि वहां होने वाले हादसों में कमी आई है। गोल चौक बनने के बाद शहर के चौकों पर हादसे कम हुए और किसी की जान नहीं गई।

इस रिपोर्ट के आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने गमाडा से आग्रह किया कि इन अस्थायी चौकों पर जल्द ही गोल चौक बनाए जाएं ताकि वहां पर हादसों में कमी आए। वहीं, पुलिस की इस रिपोर्ट के बाद भी गमाडा ने अब तक इस पर काम शुरू नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो इस योजना पर अभी विचार चल रहा है और जल्द ही यह योजना अंतिम स्वरूप लेने के बाद धरातल पर लागू हो जाएगी। लेकिन अभी इसमें समय लगेगा। तब तक लोगों को ड्रम रखकर बनाए अस्थायी चौकों से ही काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन




कुछ लोग नहीं करते नियमों का पालन

शहर में हो रहे सड़क हादसों को रोकने के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि लोग चंडीगढ़ में घुसते ही नियमों का पालन करते हैं। वहां पर वे बिना हेलमेट के नहीं जाते हैं और कार में जाते वक्त भी चंडीगढ़ में घुसते ही सीट बेल्ट की तरफ उनका हाथ चला जाता है। लेकिन जब वे मोहाली की ओर आते हैं तो नियमों का उल्लंघन शुरू कर देते हैं। कुछ लोग शहर में न तो हेलमेट पहनते हैं और न ही सीट बेल्ट लगाते। ऐसे लोग जब हादसे का शिकार होते हैं तो उन्हें गंभीर चोट आती है। वहीं, कई बार हादसे में लोगों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रमुख चौकों पर पुलिस लगवा रही सीसीटीवी कैमरे

पुलिस शहर के प्रमुख चौकों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रही है। एरोसिटी से लेकर ईको सिटी तक के इलाके में पुलिस की ओर से सीएसआर के तहत निजी कंपनियों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने कई केस सुलझाए हैं। जल्द ही शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ अपराधियों पर भी लगाम लगेगी।


लोगों को होना होगा जागरूक

एसपी ट्रैफिक जगजीत सिंह जल्लाह ने कहा कि लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए खुद आगे आना होगा। पुलिस नियमों का पालन करने के लिए लोगों को समझाती है। वहीं, साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी करती है, लेकिन लोगों को खुद समझना होगा कि यातायात के नियम उनकी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं और उन्हें इनका पालन करना चाहिए, क्योंकि नियमों के उल्लंघन से उनकी और दूसरों की जान को भी खतरा होता है।


कोट
पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख और अन्य लाइट प्वाइंट चौक पर से गोल चौक बनाने का पत्र मिला है। इस पर विभाग की ओर से विचार किया जा रहा है। अगले एक महीने में शहर में गोल चौक बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। -बलविंदर सिंह, मुख्य प्रशासक, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed