{"_id":"5782a8494f1c1b39117f9f3d","slug":"road-accident-zirkpur-tippar-hit-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Mon, 11 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिप्पर ने रविवार को मारुति कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया।
कालका निवासी नरिंदर कुमार कपड़े के व्यापारी हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे अंबाला से कपड़े खरीदकर कार से आ रहे थे। जीरकपुर-पंचकूला रोड स्थित सोही बेंक्वेट हाल के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार घूमकर उलटी दिशा में डिवाडर पर चढ़ गई। हादसे में नरिंदर का मुंह शीशे से टकरा गया और सिर से खून बहने लगा। राहगीरों ने हादसे की सूचना ट्रैफिक पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने नरिंदर को ढकोली अस्पताल पहुंचा दिया। वहां नरिंदर का इलाज चल रहा है।
अस्पताल से भागा टिप्पर चालक
हादसे के बाद टिप्पर चालक नरिंदर का पता लेने के लिए अस्पताल पहुंचा। वहां पर नरिंदर से बातचीत के दौरान बताया कि उसे मारुति कार दिखाई नहीं दी थी। वहीं, कुछ देर बाद डाक्टर इलाज करने के लिए पहुंच गए तो टिप्पर चालक भाग गया।
पहले टिप्पर से हो चुके हैं हादसे
गत दिनों में एक टिप्पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। इससे कार की टक्कर हो गई थी। इसमें कार सवार युवक की मौत हो गई थी। वहीं, जीरकपुर के ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज गुरविंदर सिंहने कहा कि जीरकपुर के अंदर ओवरलोड टिप्परों की स्पीड को कंट्रोल करने के लिए कर्मचारियों को नाका लगाने के निर्देश दिए गए हैं।