{"_id":"576d89684f1c1b0550b48021","slug":"road-accident-tipper-acccident-pick-up-accident-crime-kurali-accident-mohali-accident-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर और महिंद्रा पिकअप में जबरदस्त टक्कर, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिप्पर और महिंद्रा पिकअप में जबरदस्त टक्कर, दो जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
आईटी कॉलेज के पास मैक्स कैब और कार के बीच टक्कर
कुराली के खरड़ रोड पर गांव दाऊ माजरा के समीप टिप्पर और महिंद्रा पिकअप में टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कुराली-खरड़ मार्ग पर यह हादसा शुक्रवार सुबह तड़के 4:30 बजे गांव दाऊ माजरा के समीप पुल के हुआ।
टिप्पर और महिंद्रा पिकअप गाड़ी के बीच सीधी टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार खरड़ से कुराली की ओर आ रही एक बस ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस कारण बस के पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप के चालक ने गाड़ी को बस से टकराने से बचाने के लिए ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे टिप्पर के साथ उसकी टक्कर हो गई।
सीधी टक्कर होने कारण महिंद्रा पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । इस हादसे में महिंद्रा पिकअप में सवार विकास वासी बलाचौर और अमरान वासी गढ़शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। टिप्पर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।