फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Revised... Young man taking selfie on railway track collided with train, admitted to hospital

Mohali News: रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेता युवक ट्रेन से टकराया, अस्पताल में भर्ती

Sun, 04 Feb 2024 04:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Revised... Young man taking selfie on railway track collided with train, admitted to hospital
मोहाली। फेज-11 स्थित रेलवे लाइन पर सेल्फी ले रहा एक युवक ट्रेन से टकरा गया। इससे उसके सिर और पीठ में कई जगह चोटें आई और सिर से खून बहने लगा। घायल के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान नवांशहर निवासी महेश पाल के रूप में हुई है और वह यहां अपने भांजे की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

उसके रिश्तेदारों ने बताया कि महेश पाल नवांशहर में खेतीबाड़ी करता है। दो दिन पहले वह अपने भांजे की शादी में फेज-11 में आया था। शादी से एक दिन पहले शनिवार को सुबह करीब आठ बजे ही किसी को बताए बिना वह घर से निकल गया था। बताया जा रहा है कि वह नजदीक ही रेलवे ट्रैक पर जा बैठा था और वहां शराब पीने लगा। कुछ देर बाद जब उसने ट्रेन की आवाज सुनी तो वह वहां से हटने के बजाए वहीं बैठा रहा। जब उसने ट्रेन अपनी ओर आते देखी तो खड़ा हो गया और फोन निकलाकर ट्रेन के साथ सेल्फी लेने लगा। उसकी पीठ ट्रेन की ओर थी। उसे अंदाजा नहीं था कि वह ट्रैक पर ही खड़ा था। इसके बाद ट्रेन वहां से गुजरी तो वह टक्कर लगने से कुछ दूर जाकर गिरा और घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए थे, लेकिन उसको टक्कर लग चुकी थी। टक्कर लगने के बाद वह ट्रैक के पास गिरकर बेहोश हो गया। जब लोगों ने उसे लहूलुहान देखा तो उन्होंने उसके फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पहुंचकर देखा तो उसके सिर और पीठ से खून बह रहा था। उसके सिर पर कपड़ा रखकर उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में ले गए। यहां उसके सिर पर कई टांके लगे हैं और उसकी पीठ पर गहरे जख्म हुए हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक जब घायल को अस्पताल लाया गया था तो उसने काफी खराब पी हुई थी और वह होश में भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed