{"_id":"5d76b0c38ebc3e93db11989c","slug":"retired-major-attack-on-asi-with-knife-at-civil-hospital-derabassi-mohali-news-pkl3501352103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी के अस्पताल में चाकू लेकर रिटायर्ड फौजी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी के अस्पताल में चाकू लेकर रिटायर्ड फौजी ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। एक रिटायर्ड फौजी ने डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रविवार रात जमकर हंगामा किया। वह एक चाकू लिए हुए था और डॉक्टर को मार देने की बातें कर रहा था। उसने मेडिकल स्टाफ और अन्य मरीजों में करीब एक घंटे तक जानलेवा खौफ पैदा किए रखा। पकड़ने आई पुलिस के एएसआई भी हाथापाई में चाकू लगने से घायल हो गए। माना जा रहा है कि वह दिमागी तौर पर अपसेट है। वारदात में मरीज अलग से परेशान हुए ड्यूटी अफसर एएसआई गुरमुख सिंह घायल हुए जबकि एक सफाई सेवक कुलदीप सिंह के हाथ पर भी चोट आई है। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा के लिए एसडीएम तक को पत्र लिखा गया है। बता दें कि कुछ साल पहले भी ढकोली में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह पर इसी फौजी ने चाकुओं से हमला कर उसे जख्मी कर दिया था।
रात करीब साढ़े दस बजे अस्पताल में घुसे इस शख्स ने पहली मंजिल पर जेंट्स वार्ड में दरवाजा बंद करके वहां मौजूद करीब दो दर्जन मरीज और उनके रिश्तेदारों में दहशत का माहौल कायम रखा। वह सुबह भी दो बार अस्पताल आ धमका परंतु किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। नाइट ड्यूटी इमरजेंसी डॉक्टर हरप्रीत कौर ने 100 नंबर पर डायल करने के अलावा अस्पताल के सीनियर अफसरों को भी फोन किया।
एएसआई गुरमुख सिंह के अनुसार उसने चाकू पकड़ लिया। इस कारण उसके हाथ में दो जगह गहरे जख्म आए हैं। बाद में फौजी ने ग्लुकोज लगाने वाली रॉड से हमला किया। तड़के छह बजे और बाद में सुबह साढ़े दस बजे यह शख्स फिर जेंट्स वार्ड में आ गया।
विज्ञापन
रिटायर्ड मेेजर के खिलाफ केस दर्ज
शाम को पुलिस ने घायल ड्यूटी अफसर एएसआई गुरमुख सिंह की शिकायत पर रिटायर्ड मेजर गोविंद बख्शीश सिंह वासी सेक्टर 18 डी, चंडीगढ़ के खिलाफ आईपीसी 323, 324, 325, 451, 332, 506, 353 और 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से एक लंबा चाकू और हमले में इस्तेमाल किया गया छोटा चाकू भी बरामद कर लिया गया है।