फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Result of 8th and 10th class of Punjab school education board declared

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिणाम जारी, आठवीं व दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी

Mon, 17 May 2021 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 May 2021 03:32 PM IST
सार

विद्यार्थी मंगलवार सुबह आठ बजे से बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
 

विज्ञापन
Result of 8th and 10th class of Punjab school education board declared
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की तरफ से सोमवार को कक्षा आठवीं और दसवीं की परीक्षा का सालाना परिणाम घोषित कर दिया गया।  दसवीं कक्षा के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। दसवीं का परीक्षा परिणाम 99.93 फीसदी रहा है। परीक्षा में तीन लाख 21 हजार 384 छात्र अपीयर हुए थे। इसमें से तीन लाख 21 हजार 163 छात्रों ने परीक्षा पास की है। ग्रामीण क्षेत्र का परिणाम शहरी क्षेत्र से बढ़िया रहा है।

विज्ञापन


इसी तरह आठवीं की परीक्षा में तीन लाख सात हजार 272 छात्र अपीयर हुए थे। इसमें से तीन लाख छह हजार 894 छात्र पास हुए। बोर्ड की तरफ से ऑन लाइन परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। इस मौके पर बोर्ड के चेयरमैन प्रो़ योगराज, सेक्रेटरी मोहम्मद तैय्यब आईएएस और परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक हाजिर रहे। उन्होंने साफ किया कि छात्र अपना रिजल्ट मंगलवार सुबह आठ बजे से बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से देख पाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम में छात्रों को ग्रेड के साथ नंबर दिए गए हैं। जो छात्र 33 फीसदी नंबर नहीं ले पाए हैं उन्हें फेल कर दिया गया है। जो छात्र दो पेपरों में फेल हुए हैं। उन्हें कंपार्टमेंट दी गई। परीक्षा परिणाम असेसमेंट के आधार पर निकाला गया है। जो छात्र चाहते है कि वह अपने नंबर बढ़ाएं, उनको बोर्ड की तरफ से स्पेशल मौका दिया जाएगा। जिसमें छात्र पेपर दे पाएंगे। बोर्ड की तरफ से जल्दी सर्टिफिकेट डीजी लॉकर पर अपलोड किए जाएंगे। छात्र वहां से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि देश में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पहला बोर्ड बन गया है, जिसने कोविड काल में रिजल्ट घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार भी मेरिट घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed