{"_id":"5711439b4f1c1b6f164a6dad","slug":"rest-and-reading-room-will-be-in-sector-70-neborhood-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-70 नेबरहुड पार्क में बनेंगे रेस्ट व रीडिंग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-70 नेबरहुड पार्क में बनेंगे रेस्ट व रीडिंग रूम
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
रीडिंग रूम
- फोटो : reading room
सेक्टर-70 स्थित नेबरहुड पार्क में अब सीनियर सिटीजन के लिए रेस्ट रूम व रीडिंग रूम बनेगा। इसका शुभारंभ सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने किया। इस मौके पर अकाली दल के जिला प्रधान परमजीत सिंह काहलो ने बताया कि पार्क में 20 लाख रुपये की लागत से काम किया जाएगा। जबकि वार्ड-22 में फुटपाथों के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सांसद ने कहा कि इलाके के विकास में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, रविंदर सिंह हरपालपुर, पार्षद परमिंदर सिंह तसिंबली और सुखदेव सिंह पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन