फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Resigned Panchayat, hurt due to no action against occupation on government land

सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत पंचायत का त्यागपत्र

Sat, 22 Feb 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Resigned Panchayat, hurt due to no action against occupation on government land
मोहाली। गांव खिजराबाद की पंचायत ने प्रशासन के ढीले रवैये के चलते अपने त्याग पत्र जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं। पंचायत मेंबरों का आरोप है कि गांव की शामलात जमीन पर एक व्यक्ति ने गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर लिया है। उनके द्वारा यह मामला प्रशासन के अधिकारियों के सामने भी उठाया गया। लेकिन इसके बाद भी संबंधित विभाग द्वारा इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद मजबूरी में उन्होंने त्याग पत्र एडीसी को सौंपे है। हालांकि एडीसी आशिका जैन ने सभी पंचायत मेंबरों के त्याग पत्र स्वीकार नहीं किए है। उन्होंने सभी को मामले हल करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। पंचायत मेंबरों का कहना है कि वह इंतजार कर रहे हैं। आखिर में उनके द्वारा त्याग पत्र देेने के सिवाए कोई चारा शेष नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन

गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गांव की 4 एकड़ जमीन पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा करके रखा हुआ है। जबकि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अदालत में उक्त जमीन से जुड़े केस को पंचायत जीत चुकी है। वहीं जमीन का कब्जा दिलाने संबंधी वारंट भी जारी हो गए थे। लेकिन अभी तक यह बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। गांव की पंचायत ने बताया कि उनकी तरफ से इस संबंध में 6 बार जमीन के कब्जे संबंधी प्रयास किया गया। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई। जबकि वह इस जमीन को गांव के विकास के लिए प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन पंचायत द्वारा इस दिशा में कार्रवाई न किए जाने से वह काफी आहत महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सारी पंचायत ने अपने त्याग पत्र एडीसी को सौंपे है।
विज्ञापन

जमीन पट्टे पर ली, करके बैठ गया कब्जा
गांव के सरपंच गुरिंदर सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति द्वारा जमीन पर कब्जा किया हुआ। उसने कुछ समय पहले जमीन को पट्टे पर लिया था। लेकिन बाद में उसका भुगतान नहीं कर रहा है। इसके साथ ही जमीन पर कब्जा करके बैठ गया है। उन्होंने कहा कि यह जमीन पंचायत की संपत्ति है। हम इसे किसी को भी छीनने नहीं देंगे। प्रशासन के रवैये से नाराज होकर उनकी तरफ से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed