{"_id":"6733c5889a6fa5003605714a","slug":"repair-of-broken-road-begins-on-the-border-of-punjab-and-haryana-mohali-news-c-71-1-mli1005-121818-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पंजाब और हरियाणा की सीमा पर टूटी सड़क की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पंजाब और हरियाणा की सीमा पर टूटी सड़क की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर से रामगढ़ (पंचकूला) तक दो राज्यों को जोड़ने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा इसकी मरम्मत शुरू कर दी गई है। हरियाणा से पंजाब में प्रवेश करने के बाद सड़क की हालत बेहद जर्जर थी और बारिश के पानी के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इस मामले को लेकर खबर प्रकाशित हुई, जिसके बाद काम शुरू हो गया है। हालांकि इसके लिए टेंडर भी निकाला गया था, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ था।
बरसात के दिनों में सड़क तालाब में तबदील हो जाती थी, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों समेत हजारों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इंटरलॉक टाइलें लगने के बाद सड़क की हालत सुधरने पर मुबारकपुर से रामगढ़ होते हुए पंचकुला, कालका, शिमला जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक ने जर्जर सड़कों को ठीक कराने का दावा किया था
नगर परिषद दफ्तर में मीटिंग के दौरान हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दावा किया कि डेराबस्सी हलके में सड़कों की खस्ता हालत को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी वादे किए थे सभी पूरे हो गए हैं या पूरे हो रहे हैं। विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ओवरलोड भारी वाहन सड़कों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए नगर परिषद की बैठक में चर्चा की गई है। इसके लिए एक रोड मैप भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब 19 करोड़ से बरवाला रोड का नवीनीकरण किया जा रहा है। सड़क का मुद्दा उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था।