फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Remand of Lawrence Bishnoi gang's henchman gangster Money Topi extended by two days

Mohali News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गैंगस्टर मनी टोपी का रिमांड दो दिन बढ़ा

Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Remand of Lawrence Bishnoi gang's henchman gangster Money Topi extended by two days
जीरकपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अमनदीप सिंह उर्फ मनी टोपी, जिसे जीरकपुर पुलिस ने बीते दिनों एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में टांग टूट गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। टांग का प्लास्टर लगवाने के बाद पुलिस वीरवार को मनी को डेराबस्सी की अदालत में पेश करने के लिए लाई। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बता दें कि गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मनी टोपी से एक पिस्टल भी बरामद किया था। इस संबंधी एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि पुलिस को कई आपराधिक मामलों में वांछित लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गुर्गे अमनदीप टोपी की तलाश थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने गए तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा तो उसका दायां पैर टूट गया था। इसके बाद मनी टोपी का इलाज जारी रहने के कारण पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ नहीं कर सकी थी। इलाज के बाद उसे आज दोबारा अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया गया। रिमांड के दौरान कई और खुलासे होने के संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed