फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relief on Sunday: no corona positive case, send blood samples of three people

रविवार को भी राहत: कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं, तीन लोगों के ब्लड सैंपल भेजे

Mon, 30 Mar 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Relief on Sunday: no corona positive case, send blood samples of three people
मोहाली। देश भर मेें बढ़ रहे कोरोना वायरस से पीड़ित मामलोें के मद्देनजर वीआईपी सिटी के लिए रविवार भी राहत भरा रहा। रविवार को कोरोना का न कोई नया मामला सामने आया और न ही संदिग्ध मरीज।
विज्ञापन

गत शुक्रवार को मोहाली का 6ठां पॉजिटिव केस सामने आने के बाद 2 दिन राहत भरे रहे। सेहत विभाग ने रविवार को 3 लोगों के नए ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। जिले के संक्रमित लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

मोहाली में 20 मार्च को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया था। इसके अगले ही दिन शनिवार को 3 पॉजिटिव केस सामने आए थे। गत रविवार को राहत रहने के बाद सोमवार को फिर से एक कोरोना पॉजिटिव सामने आया था। जिसके साथ ही मोहाली में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 5 हो गई थी। तीन दिन की राहत के बाद शुक्रवार को फिर से एक पॉजिटिव केस सामने आया। पिछले दो दिनों से कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6 पर रुकी हुई है। शनिवार को 84 लोगों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 2 के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार था, जो रविवार को भी नहीं आई है। अब यह रिपोर्ट सोमवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मोहाली के लोगों के 3 नए ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 2 सैंपल जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल में भेजे हैं, जबकि एक निजी अस्पताल की ओर से भेजा गया है।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अभी 5 ब्लड सैंपल्स की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 6 कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed