फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Relief for patients at AIIMS: chairs installed outside the emergency and maternity wards

Mohali News: एम्स में मरीजों को राहत, इमरजेंसी और जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर लगाईं कुर्सियां

Fri, 18 Sep 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Relief for patients at AIIMS: chairs installed outside the emergency and maternity wards
अखबार में समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-6 के एम्स में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को अब बैठने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी और जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर नई कुर्सियां लगवा दी हैं। पहले इन स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ता था। यह कदम अखबार में समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद लिया गया है। इमरजेंसी के बाहर मरीजों को जांच, चिकित्सक की सलाह और रिपोर्ट के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। ऐसे में बुजुर्ग मरीजों, महिलाओं और गंभीर परेशानी वाले लोगों के लिए खड़े रहना मुश्किल होता था। कुर्सियों की संख्या कम होने के कारण कई तीमारदार भी फर्श पर बैठकर समय बिताने को मजबूर थे। इसी तरह जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर भी गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को बैठने की समस्या का सामना करना पड़ता था। नई कुर्सियां लगने से अब यहां आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मरीजों और परिजनों की प्रतिक्रिया
खरड़ निवासी अमित ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के साथ आने वाले लोगों को कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले कुर्सियां कम होने से फर्श पर बैठना पड़ता था, अब बैठने की व्यवस्था होने से काफी सुविधा होगी। फेज-6 निवासी सुखबीर ने कहा कि अस्पताल में बुजुर्ग और बीमार मरीज भी आते हैं। उनके लिए लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में बैठने की व्यवस्था होना जरूरी था। नई कुर्सियां लगने से मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
मरीजों और तीमारदारों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी और जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर नई कुर्सियां लगाई गई हैं। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। यह पहल अस्पताल की सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। - अमित अग्रवाल, एडिशनल एमएस, एम्स मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed