फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Registration was not done after taking advance of Rs. 4 lakhs, case registered against husband, wife and son

Mohali News: चार लाख का बयाना लेकर नहीं कराई रजिस्ट्री, पति, पत्नी और बेटे पर मामला दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 11:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Registration was not done after taking advance of Rs. 4 lakhs, case registered against husband, wife and son
लांडरां/बनूड़। थाना बनूड़ की पुलिस ने जमीन बेचने के बहाने चार लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक पति, पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जसविंदर सिंह निवासी गांव खलौर ने बनूड़ थाने ने मामला दर्ज कराया कि शेर सिंह, गगनदीप और राजवंत कौर निवासी गांव चंगेरा थाना बनूड़ ने उसके साथ एक जमीन का सौदा किया था।
विज्ञापन

इसके लिए उसने चार लाख रुपये के बयाना दिया था। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद संबंधित व्यक्तियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई। इसके चलते इस शिकायत की जांच के बाद शेर सिंह, गगनदीप सिंह और राजवंत कौर के खिलाफ 316(2),318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed