फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Red Cloud took the leap...beating all the horses and captured the first place

Mohali News: रेड क्लाउड ने मारी छलांग... सभी घोड़ों को पछ़ाड़कर पहले स्थान पर हुआ काबिज

Sat, 23 Nov 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Red Cloud took the leap...beating all the horses and captured the first place
मोहाली। खेड़ा वतन पंजाब दीयां के तहत चल रही राज्यस्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में शुक्रवार को कंवर जयदीप सिंह के घोड़े रेड क्लाउड ने ऐसी छलांग मारी की सबको पछ़ाड़ कर पहले स्थान पर काबिज हो गया। इस प्रतियोगिता में पंजाब के सभी जिलों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता नयागांव में स्थित फोरेस्ट हिल विलेज करोरा में 21 नवंबर से आयोजित की गई है। इन खेलों में पंजाब के सभी जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार बेगरा ने बताया कि खेलों के दौरान अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 और ओपन वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों और महिलाओं के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। शुक्रवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में अंडर-21 कंवर जयदीप सिंह के घोड़े रेड क्लाउड को शो जंपिंग नॉर्मल में पहला स्थान, फतेह जीत सिंह के घोड़े सिल्वर पेग, कंवर जयदीप सिंह के घोड़े ट्यूलिप ने दूसरा और हर शिवराज के घोड़े टीपू ने भी दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, स्टिक एंड बॉल रेस में अंडर-14 अरव गुप्ता ने प्रथम, दिव्यांश शर्मा ने द्वितीय और आकाश प्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 एकमजीत सिंह (पीपीएस) ने पहला, धनवीर सिंह (पीपीएस) ने दूसरा और मनवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed