फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rebars stolen from construction site in Zirakpur; six named, one arrested

Mohali News: जीरकपुर में निर्माण साइट से सरिया चोरी, छह नामजद, एक गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rebars stolen from construction site in Zirakpur; six named, one arrested
जीरकपुर। छत गांव स्थित एक निर्माण साइट से सरिया, रस्सी और अन्य सामान चोरी होने के मामले में जीरकपुर पुलिस ने छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन




पुलिस ने मौके से दो वाहन जब्त किए। इन वाहनों से चोरी का सरिया, दो गैस सिलिंडर और अन्य सामान बरामद हुआ। आरकेवी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक रमित गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से साइट से लगातार सामान चोरी हो रहा था। 10 सितंबर को शाम करीब चार बजे निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ लोगों को सरिया लादते देखा। शिकायत में छह लोगों को नामजद किया गया है। इनमें हरि ओम कुमार, श्याम कुमार, सुनील कुमार, अंकित सिंह, रोहित और यश राज शामिल हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed