फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raping friend's fiance via fraud

दोस्त की मंगेतर को झांसे में फंसाकर दुष्कर्म

Mon, 12 Sep 2022 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raping friend's fiance via fraud
नयागांव। राजस्थान से चंडीगढ़ पढ़ने आए युवक के तीन दोस्तों ने ही उसकी मंगेतर को झांसे में फंसाकर दुष्कर्म कर डाला। राजस्थान के रहने वाले संजीव की मंगेतर चंडीगढ़ में पढ़ती है। उसके तीन दोस्तों ने उसकी मंगेतर को उसके बारे में शिकायत कर नयागांव बुलाया था। उसके बाद नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोशी की हालात में उससे दुष्कर्म किया। आरोपियों की पहचान नीतिश, अभय और अज्ञात के रूप में हुई है।
विज्ञापन

राजस्थान के रसोली निवासी 19 साल की पीड़िता ने राजस्थान पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। उसके बाद वहां पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन घटनास्थल नयागांव होने के कारण राजस्थान पुलिस ने मामला स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। संजीव नयागांव में रहता है। उसके तीनो दोस्तों ने उसकी मंगेतर को फोन कर कहा कि संजीव का चरित्र ठीक नहीं है। अगर यकीन नहीं है तो खुद आकर देख सकती हो। उनके झांसे में आकर वह नयागांव आ गई। यहां पर तीनों आरोपियों ने पीड़ितों को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज पिला दी। उसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो वह इलाके के एक निजी होटल में निर्वस्त्र पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed