{"_id":"6aa06f5039b3bafc8308ccd7","slug":"rapid-fire-shooting-at-businessmans-bungalow-in-phase-10-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2537-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-10 में कारोबारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-10 में कारोबारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
स्प्लेंडर बाइक पर हेलमेट पहनकर पहुंचे दो युवकों ने कोठी को बनाया निशाना, कुछ दिन पहले पार्टनर के घर भी हुई थी फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-10 की पॉश मार्केट में कारोबारी की कोठी पर मंगलवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। स्प्लेंडर बाइक पर सवार हेलमेट पहने दो युवकों ने कोठी नंबर 2459 को निशाना बनाया और कई राउंड फायर करने के बाद फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी डिटेक्टिव, एजीटीएफ के अधिकारी, थाना प्रभारी और डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों आरोपी किस रास्ते से आए थे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए। पुलिस बाइक की पहचान करने के साथ-साथ फायरिंग से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है। कुछ दिन पहले पार्टनर की कोठी पर भी हुई थी फायरिंग इस वारदात ने पुलिस के सामने एक और अहम सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कारोबारी बलजीत सिंह के पार्टनर संयम की कोठी नंबर 1959 पर भी फायरिंग हुई थी। वहां भी कुछ राउंड चलाए जाने की बात सामने आई थी। अब बलजीत सिंह की कोठी नंबर 2459 पर फायरिंग के बाद पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। दोनों वारदातों में स्प्लेंडर बाइक का एंगल सूत्रों के अनुसार दोनों घटनाओं में स्प्लेंडर बाइक के इस्तेमाल का एंगल सामने आया है। हालांकि हमलावरों के हेलमेट को लेकर दोनों वारदातों में अंतर बताया जा रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिये यह मिलान करने में जुटी है कि क्या दोनों घटनाओं में इस्तेमाल बाइक और हमलावरों की गतिविधियों में कोई समानता है। कारोबारी विवाद समेत कई एंगल पर जांच लगातार दो घटनाओं में एक ही कारोबारी ग्रुप से जुड़े लोगों की कोठियों पर फायरिंग होने के बाद पुलिस वारदात के पीछे के मकसद की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दोनों घटनाओं में एक ही आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक बलजीत सिंह और उनके पार्टनर संयम जुबली वॉक से जुड़े कारोबारी हैं। पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने के साथ-साथ दोनों घटनाओं के संभावित कनेक्शन और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और बाइक की पहचान पर केंद्रित है। लगातार हुई इन दोनों फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि कारोबारी ग्रुप से जुड़े दो घरों को निशाना बनाने वाले आरोपी कौन हैं और उनका मकसद क्या था।
दो फायरिंग, कई सवाल
-पहली घटना में पार्टनर की कोठी नंबर 1959 पर हुई थी फायरिंग -अब कोठी नंबर 2459 पर कई राउंड फायर
-दोनों घटनाओं में स्प्लेंडर बाइक का एंगल -2459 पर फायरिंग करने आए युवक हेलमेट पहने थे
-पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर जांच शुरू की -सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान का प्रयास
-दोनों घटनाओं के संभावित कनेक्शन की जांच जारी