फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   raped in hotel room by injecting intoxicant

नशे का इंजेक्शन लगाकर होटल के कमरे में किया दुष्कर्म

Thu, 07 Apr 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
raped in hotel room by injecting intoxicant
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक होटल में महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला एक अप्रैल की रात का है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अकाउंट का काम करती हैं। उसकी 9 वर्ष की एक बेटी है। उसकी सहेली चंडीगढ़ में रहती है। जिसकी शादी में वह एक अप्रैल को बेटी के साथ गई थीं। जहां शराब पीने से उसे थोड़ा नशा हो गया था। वह रात करीब साढ़े तीन बजे शादी समारोह से घर के लिए निकलीं लेकिन वह जीरकपुर में एक होटल में रुक गईं। महिला ने बताया कि होटल का मालिक उसे पहले से जानता था। क्योंकि वह पहले भी होटल में आती जाती रहती थीं।
विज्ञापन

एक अप्रैल की रात जब वह होटल पहुंची तो होटल मालिक के साथ एक व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसे वह नहीं जानती हैं। जैसे ही वह होटल के कमरा में जाने लगीं तो अज्ञात व्यक्ति ने पीछा किया और सीढ़ियां चढ़ते समय बाजू में नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। अगले दिन वह बेटी के साथ घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 वर्षीय बेटी ने बताई दुष्कर्म की कहानी
महिला की नौ वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म की पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि कैसे एक व्यक्ति ने उन्हें गोद में उठाकर कमरे में ले गया और कपड़े उतार कर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed