{"_id":"624df4c88d773d314a6f422d","slug":"raped-in-hotel-room-by-injecting-intoxicant-mohali-news-pkl4468750114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का इंजेक्शन लगाकर होटल के कमरे में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का इंजेक्शन लगाकर होटल के कमरे में किया दुष्कर्म
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक होटल में महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला एक अप्रैल की रात का है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अकाउंट का काम करती हैं। उसकी 9 वर्ष की एक बेटी है। उसकी सहेली चंडीगढ़ में रहती है। जिसकी शादी में वह एक अप्रैल को बेटी के साथ गई थीं। जहां शराब पीने से उसे थोड़ा नशा हो गया था। वह रात करीब साढ़े तीन बजे शादी समारोह से घर के लिए निकलीं लेकिन वह जीरकपुर में एक होटल में रुक गईं। महिला ने बताया कि होटल का मालिक उसे पहले से जानता था। क्योंकि वह पहले भी होटल में आती जाती रहती थीं।
एक अप्रैल की रात जब वह होटल पहुंची तो होटल मालिक के साथ एक व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसे वह नहीं जानती हैं। जैसे ही वह होटल के कमरा में जाने लगीं तो अज्ञात व्यक्ति ने पीछा किया और सीढ़ियां चढ़ते समय बाजू में नशे का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। अगले दिन वह बेटी के साथ घर चली गईं।
विज्ञापन
9 वर्षीय बेटी ने बताई दुष्कर्म की कहानी
महिला की नौ वर्षीय बेटी ने दुष्कर्म की पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि कैसे एक व्यक्ति ने उन्हें गोद में उठाकर कमरे में ले गया और कपड़े उतार कर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।