फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rape with facebook friend

खरड में फेसबुक पर दोस्ती- नशीली चीज पिला कर किया दुष्कर्म

Thu, 22 Aug 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rape with facebook friend
खरड़। फेसबुक पर दोस्ती करना आजकल एक आम बात हो गई है परंतु कई लोग फेसबुक का नाजायज फायदा उठा कर लड़कियों तथा महिलाओं के साथ धोखा कर रहे हैं। खरड़ में एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती के बाद उस दोस्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी अमनिंदर सिंह से दोस्ती हो गई। उसने उसे बताया कि वह एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर है और यदि वह उसका साथ दे तो वह उसे फैशन डिजाइनर बना सकता है। उसकी बातों में आकर हामी भरने के बाद डेढ़ महीने पहले जब उसके फ्लैट में गई तो अमनिंदर सिंह ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके बाद वह सो गई। जब वह सुबह उठी तो उसके शरीर पर कपड़े नही थे। घबराई हुई पीड़िता ने जब पुलिस को फोन करना चाहा तो अमनिंदर सिंह उसके साथ विवाह करवाने के लिए राजी हो गया पर अब वह उसे धमकियां देकर डरा-धमका रहा है कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। पीड़ित महिला ने एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में संपर्क करने पर अमनिंदर सिंह ने बताया कि उक्त महिला उसकी दोस्त जरूर रही है परंतु उसने उसके साथ कोई गलत काम नही किया है। वह झूठे आरोप लगाकर उसे फंसाना चाहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed