फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rape on the pretext of marriage, case registered against the accused

Mohali News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 05:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Rape on the pretext of marriage, case registered against the accused
जीरकपुर। पंचकूला के कालका निवासी एक महिला की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म करने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकियां देने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। यह मामला जीरकपुर से जुड़ा होने के कारण पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर काटकर जीरकपुर थाने में भेज दी है। आरोपी की पहचान अमन राजपूत निवासी सेक्टर-24 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 123, 316(2), 64 (1) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया की वह तलाकशुदा है और एक मेट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी और एप पर उक्त अमन राजपूत बात हुई थी और उसने बताया था कि वह सरकारी नौकरी करता है और चंडीगढ़ सेक्टर-24 में रहता है। उसने बताया कि वह भी तलाकशुदा है और उसका सेक्टर-25 पंचकूला में भी घर है। वह उसके साथ शादी करना चाहता है। दोनों मिलने लगे और उनमें गहरी दोस्ती हो गई। एक दिन उसने कहा कि वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा तो उसे करीब सवा तीन लाख रुपये देने होंगे तो पीड़िता ने आरोपी को कई बार भुगतान करके 3 लाख 24 हजार रुपये दे दिए। लेकिन आरोपी ने उसको नौकरी नहीं लगवाई। बीती 20 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता से कहा कि पंचकूला के कुछ ऑफिसर आ रहे हैं वह उसे नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद वह उसे बलटाना के एक होटल में ले गया वहां उसने कहा कि ऑफिसर अंदर होटल में बैठे हैं और आज उसे ज्वाइनिंग लेटर दे देंगे। जब महिला ने अंदर जाकर देखा तो कोई नहीं था तो आरोपी ने कहा कि वह आ रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला की निर्वस्त्र अश्लील वीडियो बनाई और बोला कि अगर उसने किसी को बताया या शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद महिला ने साहस कर पंचकूला पुलिस को शिकायत दे दी तो पुलिस ने जीरो एफआईआर काटकर जीरकपुर पुलिस को भेज दी। फिलहाल जीरकपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed