फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rape of women at three different places in the district, case registered against three accused

Mohali News: जिले में तीन अलग-अलग जगह महिलाओं से दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Sat, 04 May 2024 03:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Rape of women at three different places in the district, case registered against three accused
मोहाली। जिले में तीन जगह महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। इनमें एक 25 साल की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया और दूसरे मामले में एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जबकि तीसरे मामले में सोहाना में एक प्रवासी महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। तीनों मामलों में अलग-अलग थानों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि तीनों ही मामलों में आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में सेक्टर-80 की निवासी 25 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है कि पटियाला के गांव गाजी सालर निवासी राणा से उसकी सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। दोनों में अक्सर बातें होने लगी। आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और उसे जल्द ही शादी करवाने का झांसा देता रहा। पीड़ित युवती से राणा ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। अब जब पीड़िता ने उसे शादी करने का दबाव डाला तो उसने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद शादी से साफ मना कर दिया। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सदर खरड़ पुलिस थाने में एक महिला ने अपने ही पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। आरोपी की पहचान तरुण बेदी के रूप में हुई है जो कि मोहाली का रहने वाला है। आरोपी की पत्नी ने सदर खरड़ पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता है और उसे धमकाता भी है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी तरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरा मामला सोहाना थाने में दर्ज किया गया है। इसमें एक 35 वर्षीय प्रवासी महिला के साथ दो अज्ञात युवकों ने एक मई को दुष्कर्म किया था। महिला ने बताया कि वह मोहाली में झुग्गियों में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। वह भी कोठियों में कामकाज करती है। जब वह घर लौट रही थी तो दो युवकों ने उसे घेरा और उसे सुनसान जगह पर ले गए। यहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। उसने अपनी मालकिन को पूरी बात बताई और इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सोहाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed