फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ramanjot, Alaina and Diksha won in the swimming competition.

Mohali News: तैराकी प्रतियोगिता में रमनजोत, अलैना और दीक्षा ने मारी बाजी

Thu, 24 Oct 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Ramanjot, Alaina and Diksha won in the swimming competition.
मोहाली। खेडां वतन पंजाब दीयां के अंतर्गत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। इस दौरान डेफ ओलिंपिक गेम्स बर्सा-2022 में तैराकी के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय तैराक वैभव राजौरिया का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। तीसरे दिन तैराकी प्रतियोगिता में रमनजोत, अलैना और दीक्षा ने अपने-अपने वर्गों में आयोजित इवेंट्स में बाजी मारी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने खेल भवन सेक्टर-63 में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। पंजाब खेल विभाग के संयुक्त निदेशक बलविंदर सिंह और पंजाब के उप निदेशक मनविंदर सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को एक लकी ड्रा भी निकाला गया और जीतने वाले खिलाड़ियों में पहला स्थान गुंतशप्रीत कौर जिला मोहाली, दूसरा स्थान रिध्या शर्मा जिला पठानकोट और दूसरा स्थान रिद्धि जोशी जिला पठानकोट ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम

अंडर-14 (लड़कियां) 100 मीटर में बटरफ्लाई में रमनजोत कौर प्रथम, कटाना चहल दूसरे और हूनर तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर में ब्रेस्टस्ट्रोक में अलैना शर्मा प्रथम, सिद्धी जोशी दूसरे और अंशिका गर्ग तीसरे, अंडर-17 लड़कियों की 200 मीटर में दीक्षा थिंड प्रथम, हरमिहर कौर द्वितीय और दृष्टि एग्रीस तृतीय, 200 मीटर में बटरफ्लाई अपूर्वा शर्मा प्रथम, गुनिका द्वितीय, राध्या शर्मा तृतीय, अंडर-21 गर्ल्स 200 मीटर में बटरफ्लाई सिवली सहगल प्रथम, रवनीत कौर द्वितीय और प्रियंका शर्मा तृतीय, 200 मीटर में एकमवीर कौर संधू ब्रेस्टस्ट्रोक में पहला स्थान, आस्था शर्मा को दूसरा स्थान, किरणजोत कौर को तीसरा स्थान, अंडर-21-30 लड़कियों की 200 मीटर में बटरफ्लाई में सुदिष्टि को पहला, नंदिनी को दूसरा स्थान और किरण कुमारी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed