फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rally of engineers of Punjab in Mohali on 30th December

पंजाब के इंजीनियरों की मोहाली में रैली 30 दिसंबर को

Wed, 22 Dec 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rally of engineers of Punjab in Mohali on 30th December
मोहाली। शहर के फेज-8 की ट्रैफिक लाइट पर पिछले 22 दिनों से काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स की ओर से पक्का मोर्चा चलाया जा रहा है। ऐसे में पंजाब के इंजीनियर्स की ओर से 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल भी की जा रही है। वहीं मंगलवार को पटियाला में डिप्लोमा इंजीनियर्स की मीटिंग में तय किया गया है कि पंजाब के सभी विभागों के हजारों इंजीनियर 30 दिसंबर को सामूहिक छुट्टी लेकर मोहाली में विशाल रैली निकालेंगे, ऐसे में सीएम हाउस चंडीगढ़ की ओर कूच की जाएगी।
विज्ञापन

पटियाला में इंजीनियर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की अध्यक्षता में हुई राज्य की बैठक के बाद प्रदेश प्रधान सुखमिंदर सिंह लवली और मनजिंदर सिंह मंतेनंगल ने कहा कि पंजाब के इंजीनियर 6 महीने से संघर्ष और मोहाली में भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान नरिंदर कुमार और कुलवीर सिंह बेनीपाल ने कहा कि पंजाब के सभी जिला केंद्रों पर 23 और 24 दिसंबर को तालमेल कमेटी का गठन किया जाएगा और 30 दिसंबर को मोहाली पहुंचने की रणनीति पर काम किया जाएगा। इस मौके पर करमजीत सिंह बहला, हरमनजीत सिंह धालीवाल, कमरजीत सिंह मान, दलवीर सिंह पंढेर, करमचारी सिंह खोखर, गुरतेज सिंह सीवरेज बोर्ड मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed