फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Raksha Bandhan, Raksha Bandhan in mohaii, Mohali market, buzzing with customers Mohali market

रक्षाबंधन पर मोहाली के बाजार ग्राहकों से गुलजार

Thu, 18 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 18 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan, Raksha Bandhan in mohaii, Mohali market,  buzzing with customers Mohali market
रक्षाबंधन पर सजे मोहाली के बाजार। - फोटो : अमर उजाला
वीरवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक राखी पर्व की धूम बुधवार को बाजारों में  दिखी। राखी, कपड़ों और गिफ्ट शॉप के अलावा स्वीट शॉप पर ग्राहकों की काफी भीड़ दिखी। जिक्रयोग है कि 18 अगस्त को रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं पड़ेगा। तीन वर्ष के बाद यह संयोग बना है। रक्षाबंधन के दिन लोगों को भद्राकाल देखने की आवश्यकता नहीं होगी। दिनभर शुभ मुहूर्त में राखी बांधी जा सकेगी। इस बार सिंहसान-गौरी योग के बनने से रक्षाबंधन का पर्व और भी विशेष रहेगा। इस बार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रक्षाबंधन का पर्व भद्रा मुक्त रहेगा। क्योंकि  भद्राकाल सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। लोग चाहें तो सुबह के मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक दोपहर व  शाम को भी राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त है। वर्ष 2013 में भी इस तरह के योग थे। अब तीन वर्ष के बाद फिर राखी पर भद्रा का साया नहीं होने से बहने पूरा दिन भाइयों को रक्षासूत्र बांध सकेंगी। 
विज्ञापन


ये है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
सुबह 6 से साढ़े सात बजे तक
सुबह साढ़े 10 से दोपहर 12 बजे तक 
दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक लाभ
दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक अमृत
शाम साढ़े चार से छह बजे तक शुभ
शाम छह से साढ़े सात बजे तक अमृत

अस्पताल में भी बिकी राखियां
मार्केट में डिजाइनर राखियां छाईं हैं। दुकानों पर एक से एक सुंदर राखी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। ऐसी ही आकर्षक राखियां शहर के कई अस्पतालों में भी बिकीं। शहर में स्थित कई मल्टी स्पेशियलिटी अस्पतालों में राखियों के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed