फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   rain, zirkpur, water, pupiles faced problames

बरसात ने जीरकपुर वासियों की बढ़ाईं मुश्किलें

Mon, 08 Aug 2016 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 08 Aug 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
rain, zirkpur, water, pupiles faced problames
पंचकूला में जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात हुई बारिश के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गलियों के अंदर पानी भर जाने से लोग अपने घरों में बंद होकर रह गए। ढकोली में एक कार चालक कार समेत गड्ढे गिर गया। वहीं, बलटाना में स्कूटर सवार व्यक्ति टाइल्स पर पानी की वजह से फिसलकर चोटिल हो गया। बलटाना के कलगीधर एनक्लेव के पार्किंग एरिया और फर्नीचर मार्केट के बाहर कई फुट पानी भर गया।
विज्ञापन


गलियों में कई फुट भरा पानी
दुकानदार राजकुमार ने बताया कि के-एरिया प्वाइंट से लेकर ओपी सिंगला के ऑफिस तक बरसात का पानी भर गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पानी की निकासी के प्रबंध नहीं किए है। इस कारण जगह-जगह पानी भर जाता है। वहीं, सैणी विहार फेज-1 में अकरम खान ने बताया कि बारिश के पानी से गलियों में कई फुट पानी भर गया।
विज्ञापन


गड्ढे में गिरी आई-20 कार
ढकोली में हेयर ड्रेसर की दुकान करने वाले रोहित ने बताया कि मेन मार्केट के पास फोरलेन रोड का काम चल रहा है। जगह-जगह खुदाई की गई है। शनिवार को एक आई-20 कार बाउली साहिब गुरुद्वारा चौक से डीएस एस्टेट जा रही थी। पानी भरा होने के कारण गड्ढा नहीं दिखाई दिया और कार उसमें गिर गई। वहीं, बाद में लोगों ने मिलकर कार व चालक दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी की गिरी दीवार
गुलमोहर ट्रेंड्स सोसायटी (ढकोली) के प्रेसीडेंट केआर शर्मा ने बताया कि शनिवार को हुई बरसात के कारण  सोसायटी की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि उस समय यहां कोई नहीं था। अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था। क्योंकि दीवार करीब 6 फुट ऊंची और 6 इंच मोटी थी।


स्कूटर सवार हुआ घायल
बलटाना के वार्ड-6 स्थित गुरबाज सिंह स्कूटर से गोल्डन एस्टेट से पंचकूला की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गलियों में पानी से उसका स्कूटर फिसलकर असंतुलित हो गया। स्कूटर एक एक खंभे से टकरा गया। लोगों ने उन्हें बलटाना के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed